script#khulkekheloholi इस देश में रंग नहीं टमाटरों से खेली जाती है होली, पूरी दुनिया में है मशहूर | holi: La Tomatina Festival In Spain | Patrika News
अजब गजब

#khulkekheloholi इस देश में रंग नहीं टमाटरों से खेली जाती है होली, पूरी दुनिया में है मशहूर

स्पेन ऐसा देश है, जिसके एक शहर में टमाटरों से ‘होली’ खेली जाती है। यहां के वेलेंशियाई शहर बुनोल में ला टोमाटिना नामक अनोखा उत्सव मनाया जाता है।

Mar 12, 2017 / 01:33 pm

santosh

स्पेन ऐसा देश है, जिसके एक शहर में टमाटरों से ‘होली’ खेली जाती है। यहां के वेलेंशियाई शहर बुनोल में ला टोमाटिना नामक अनोखा उत्सव मनाया जाता है। इसके लिए ही यह शहर दुनियाभर में मशहूर है।
वर्ष 1945से मनाए जा रहे इस उत्सव में अगस्त माह के आखिरी बुधवार को लोग टमाटर एक-दूसरे पर फेंकते हैं। 

टमाटर की होली के कुछ नियम भी तय हैं। जैसे- फेंकने से पहले टमाटर को मसलना होता है, जिससे चोट न लगे। 
टमाटर के अलावा कुछ और फेंकने की इजाजत नहीं और ट्रक व लॉरियों को रास्ता देना जरूरी है।

इसके लिए पिछले साल यहां लगभग डेढ़ लाख किलोग्राम टमाटर फेंके गए थे। इस तरह का उत्सव मनाने की कोशिश एक बार कर्नाटक में हुई थी, लेकिन इजाजत नहीं मिली, क्योंकि इससे टमाटर व्यर्थ होते हैं। लोग इसके खिलाफ हैं। 

Home / Ajab Gajab / #khulkekheloholi इस देश में रंग नहीं टमाटरों से खेली जाती है होली, पूरी दुनिया में है मशहूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो