scriptमात्र 100 रुपए के एक नोट ने जगा दी इस महिला की सोई हुई किस्मत, खाते में आएंगे करोड़ों रुपए, जानिए क्यों? | Housewife Becomes Crorepati After Winning Lottery In Amritsar | Patrika News
अजब गजब

मात्र 100 रुपए के एक नोट ने जगा दी इस महिला की सोई हुई किस्मत, खाते में आएंगे करोड़ों रुपए, जानिए क्यों?

हाल ही पंजाब के अमृतसर की एक महिला के साथ ऐसा कुछ हुआ कि वह रातोंरात करोड़पति बनने गई। एक झटके ही उनका करोड़पति बनने का सपना पूरा हो गया….

नई दिल्लीMar 01, 2021 / 11:33 pm

भूप सिंह

100_note.png

दुनिया का हर कोई इंसान अमीर बनने की चाहत रखता है। लेकिन कहते हैं ना जितना किस्मत में होता है उतना ही मिलता है। लेकिन हाल ही पंजाब के अमृतसर की एक महिला के साथ ऐसा कुछ हुआ कि वह रातोंरात करोड़पति बनने गई। एक झटके ही उनका करोड़पति बनने का सपना पूरा हो गया।

हाउसवाइफ है महिला
पंजाब के अमृतसर की रहने वाली रेणु चौहान एक ग्रहणि हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने 100 रुपए की एक लॉटरी का टिकट खरीदा था। रिजल्ट आने पर पता चला कि उन्होंने लॉटरी में पहला इनाम जीता है। यह इनाम भी कुछ हल्का-फुल्का नहीं था, बल्कि पूरे 1 करोड़ का था। हाउसवाइफ रेणु चौहान अचानक से करोड़पति बन जाने से बहुत खुश हैं और वह इसे भगवान का आशीर्वाद मान रही हैं।

बदल गई रेणु की तकदीर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेणु चौहान पंजाब के अमृतसर में लॉरेंस रोड की रहने वाली हैं। उनके पति कपड़े की दुकान चलाते हैं और उनका परिवार एक मिडिल क्लास फैमिली में गिना जाता है। रेणु का कहना है कि जीत में मिली राशि से वह अपनी जिंदगी को आसान बना सकेंगी। इस लॉटरी का टिकट उन्होंने मात्र 100 रुपए में खरीदा था।

लॉटरी की इनाम पाने के लिए रेणु ने जमा कराए डॉक्यूमेंट्स
पंजाब राज्य के लॉटरी विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक, हर महीने निकलने वाले पंजाब स्टेट डियर 100 प्लस लॉटरी ड्रॉ इस बार 11 फरवरी 2021 को निकाला गया था। इसमें फर्स्ट प्राइज टिकट नंबर डी-12228 पर निकला था। प्रवक्ता ने बताया कि रेणु ने इनाम की राशि पाने के लिए अपना लॉटरी टिकट और सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करा दिए हैं। जल्द ही इनाम की राशि रेणु के अकाउंट में ट्रांसफर की दी जाएगी।

Home / Ajab Gajab / मात्र 100 रुपए के एक नोट ने जगा दी इस महिला की सोई हुई किस्मत, खाते में आएंगे करोड़ों रुपए, जानिए क्यों?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो