script50 साल बाद फ्रांस के आल्पस पर्वत पर मिला भारतीय शवों के अवशेष, प्लेन क्रैश में मारे गए थे सभी लोग | human Body parts found mont blanc may be from Air India plane crash 50 years ago | Patrika News
अजब गजब

50 साल बाद फ्रांस के आल्पस पर्वत पर मिला भारतीय शवों के अवशेष, प्लेन क्रैश में मारे गए थे सभी लोग

बासोन ग्लेशियर में कई वर्षों से तलाश करने वाले डेनियल रोशे को विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के अवशेष मिले हैं। तलाशी के दौरान उन्हें एक हाथ और पैर का हिस्सा मिला है।

Jul 29, 2017 / 11:47 pm

पुनीत कुमार

फ्रांस के आल्पस पर्वत के मोंट ब्लैंक के पास मानव शवों के अवशेष मिले हैं। जबकि आशंका जताई जा रही है कि शवों के ये अवशेष सालों पहले एयर इंडिया की दो प्लेन क्रैश में मारे गए किसी एक का हो सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक, बोसोन्स ग्लेशियर पर पिछले कई सालों से डेनियल रोशे नामक शख्स हवाई दुर्घटना से जुड़ी सच्चाई तलाशने में जुटे हैं।
गुरुवार को बासोन ग्लेशियर में कई वर्षों से तलाश करने वाले डेनियल रोशे को विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के अवशेष मिले हैं। एएफपी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे तलाशी के दौरान इससे पहले इतने अहम मानव अवशेष नहीं मिले हैं। जहां इस बार उन्हें एक हाथ और पैर का हिस्सा मिला है। 
संभवत ये अवशेष साल 1966 में मुंबई से न्यूयार्क जा रही एयर इंडिया का बोइंग 707 का हो सकता है, जो कि मोंट ब्लैंक के पास हादसे का शिकार हो गया था। जो कि किसी महिला यात्री की हो सकती है। इस खोज के दौरान रेशे को 4 जेट इंजन भी मिले हैं। बॉडी के अवशेष मिलने के बाद रेशे ने तुरंत स्थानीय अपातकालीन सेवाओं को बुलाया। जिससे कि इन मानव अवशेषों का परीक्षण किया जा सके। 
बताया जा है कि 1966 में हादसा का शिकार का हुए एयर इंडिया के विमान में 117 यात्रियो की मौत हो गई थी। जबकि साल 1950 में एयर इंडिया के एक अन्य विमान की दुर्घटना में 48 लोगों की मौत हो गई थी। तो वहीं रेशे के मुताबिक, तलाशी में मिले मानव अवशेष शायद दो अलग-अलग इंसानों के हो सकते है। जबकि ये हादसे में शिकार दोनों विमानों में से किसी एक के यात्रियों के हो सकते हैं। 
गौरतलब है कि पिछले दिनों स्विटजरलैंड के ग्लेशियर के बीच एक महिला और एक पुरष का शव मिला था। तो वहीं बताया गया था कि ये शव 75 साल पुरानी हो सकती हैं। जबकि भारी मात्रा में बर्ष में दबे होने के कारण दोनों लोगों के शव खोजे जाने तक सुरक्षित अवस्था में थी।

Home / Ajab Gajab / 50 साल बाद फ्रांस के आल्पस पर्वत पर मिला भारतीय शवों के अवशेष, प्लेन क्रैश में मारे गए थे सभी लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो