scriptमुस्लिम महिलाओं के साथ इस देश में किया जा रहा अत्याचार, कपड़ों को लेकर हो रही है ऐसी हरकतें | In China long clothes of Muslim women are being cut from scissors | Patrika News
अजब गजब

मुस्लिम महिलाओं के साथ इस देश में किया जा रहा अत्याचार, कपड़ों को लेकर हो रही है ऐसी हरकतें

आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर यदि कोई महिला लंबे कपड़े पहन रही हैं तो उन कपड़ों को काट दिया जा रहा है।

नई दिल्लीJul 16, 2018 / 12:49 pm

Arijita Sen

Muslim women

मुस्लिम महिलाओं के साथ देश में किया जा रहा अत्याचार, पहन रहे हैं लंबे कपड़े तो काट कर किया जा रहा छोटा

नई दिल्ली। पहनावा हमारे व्यक्तित्व को बयां करने में एक अहम भूमिका निभाता है। बात अगर हम अपने देश की करें तो यहां महिलाओं को उनके कपड़ों के आधार पर जज किया जाता है। यहां पांरपरिक और लंबे पोशाक को पहनने पर अधिक जोर दिया जाता है।

खासकर मुस्लिम महिलाओं में लंबे और शरीर को पूरी तरह से ढके हुए कपड़ों को पहनने की हिदायत दी जाती है। आज भी मुस्लिम महिलाएं बुर्के का इस्तेमाल करती हैं।

अपने धर्म में प्रचलित इस नियम का पालन आज भी मुस्लिम महिलाएं बखूबी करती आ रही हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर यदि कोई महिला लंबे कपड़े पहन रही हैं तो उन कपड़ों को काट दिया जा रहा है।

Muslim women

जैसा कि आप जानते ही हैं कि चीनी सरकार द्वारा यहां के मुस्लिम बहुल्य शिंकियांग प्रांत में वहां के बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय उइगर मुसलामानों पर हर रोज नए-नए प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।

पहले यहां के स्कूलों में बच्चों को धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद पुरूषों के लंबी दाढ़ी रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इतना ही नहीं, सार्वजनिक स्थानों पर मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर भी रोक लगा दी गई।

अब एक और नए नियम की बात सामने आई है। इसके तहत महिलाओं के लंबे कपड़ों पर रोक लगाई गई है और तो और यदि कोई महिला लंबे कपड़ों में दिख रही हैं तो उस कपड़े को तुरंत काट दिया जा रहा है।

Muslim women

जी हां, पूर्व तुर्किस्तान में चीन की पुलिस ने उइगुर मुस्लिम महिलाओं के लंबे कपड़ों पर रोक लगा दी है। सड़क पर यदि कोई उइगुर मुस्लिम लड़की लंबे कपड़े में दिखाई दे रही है तो उसके कपड़े कैंची से काट दिया जा रहा है।

इस वाक्ये की कुछ तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस पर डॉक्यूमेंटिंग आॅपरेशन अगेंस्ट मुस्लिम (डीओएएम) संगठन का कहना है कि, उन्हें लगता है उइगुर मुस्लिम महिलाओं के कपड़े काफी ज्यादा लंबे हैं। इस वजह से उन्होंने ऐसा करने का नियम अपनाया है।

Home / Ajab Gajab / मुस्लिम महिलाओं के साथ इस देश में किया जा रहा अत्याचार, कपड़ों को लेकर हो रही है ऐसी हरकतें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो