चिन शी हुआंग ने एक विशाल व अद्भुत महल का निर्माण कराया था। कहा जाता है, यह महल 10000 कमरों का था। चिन शी हुआंग अपनी जिंदगी 27 वर्षों तक इसी महल में बिताई और एक कमरे में रात बिताने के बाद कभी उसमें दोबारा नहीं गए। कहते हैं हर रात उसके लिए एक अलग पट रानी होती थी। हुआंग के संबंध 13 हजार औरतों थे और उसके 2800 बच्चे भी थे।
सम्राट चिन शी हुआंग की हजारों साल पुरानी टेराकोटा आर्मी भी है जिसे दुनिया का 8वां अजूबा कहा जाता है। बताया जाता है कि चिन शी हुआंग महज 12 साल की उम्र में ही चीन के शासक बने थे। वहीं, चीन की उत्तरी सीमा पर मध्येशिया तक फैली 1500 मील लंबी महान दीवार के बारे में कौन नहीं जनता। यह दीवार के आक्रमण से बचाव के लिए ईसा से 200 वर्ष पूर्व तैयार की गई थी। 25 फीट चौड़ी सड़क पर अश्वारोही पहरा देते थे। दीवार पर हर 200 गज पर बड़ी-बड़ी मीनारें थी जहां दूर-दूर तक दुश्मन का पता लगाने के लिए दूरबीनें लगी रहती थी और आवश्यक युद्ध सामग्री रहती थी।