scriptजहरीले सांप से भी ज्यादा खतरनाक है ये पौधा, जा सकती है आंखों की रोशनी | Killer tree is more dangerous than poisonous snake | Patrika News
अजब गजब

जहरीले सांप से भी ज्यादा खतरनाक है ये पौधा, जा सकती है आंखों की रोशनी

इस पौधे का नाम किलर ट्री है

नई दिल्लीNov 02, 2019 / 02:17 pm

Prakash Chand Joshi

tree

नई दिल्ली: पर्यावरण खतरे में है। पेड़-पौधों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। ऐसे में सरकार से लेकर कई गैर-सरकारी संस्था पेड़ लगाने की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। हर किसी को पेड़-पौधे लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आपने भी अपने घर के आसपास पेड़-पौधे लगाए होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि एक पौधा ऐसा भी है जो इंसानी जान के लिए बेहद खतरनाक है।

tree1.png

ये है वो पौधा

दरअसल, लंदन में एक ऐसा ही घातक पौधा है जिसे यहां कि आम भाषा में ‘होगवीज’ या ‘किलर ट्री’ कहते हैं। वहीं इसका वैज्ञानिक नाम ‘हेरकिलम मेंटागोजिएनम’ है। ये पौधा ब्रिटेन के लंकाशायर नदी के तट पर पाया जाता है। ये पौधे बेहद खतरनाक होते हैं और इनकी अधिकतम लंबाई 14 फीट तक होती है। ये पौधा काफी आकर्षक होता है, लेकिन उससे ज्यादा ये जानलेवा होता है। इस पौधे को कोई अगर छू ले तो उसके हाथों पर फफोले पड़ जाते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस पौधे को छूने के 48 घंटों के अदर ही ये खतरनाक असर दिखाना शुरु कर देता है।

tree2.png

जा सकती है आंखों की रोशनी!

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये पौधा सांप से भी ज्यादा जहरीला होता है। अगर आपने कभी इस पौधे को छू या फिर सहला दिया तो कुछ ही घंटों में आपको अहसास होगा कि आपकी पूरी त्वचा जल रही है। चिकित्सकों का ये तक कहना है कि अगर कोई इस पौधे को स्पर्श कर ले तो इससे इंसानों की आंखों की रोशनी जाने का खतरा बढ़ा जाता है। वहीं इस पौधे से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कोई सटीक दवा नहीं बन पाई है। ऐसे में ये पौधा इंसानों के लिए काफी खतरनाक है।

Home / Ajab Gajab / जहरीले सांप से भी ज्यादा खतरनाक है ये पौधा, जा सकती है आंखों की रोशनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो