scriptमहिला के कपड़े पहने मंदिर के बाहर घूम रहा था शख्स, बताई हैरान कर देने वाली वजह | man caught in woman clothes in himachal pradesh | Patrika News
अजब गजब

महिला के कपड़े पहने मंदिर के बाहर घूम रहा था शख्स, बताई हैरान कर देने वाली वजह

लोग जिसे महिला समझ रहे थे वह महिलाओं के कपड़े में एक पुरुष था।

Nov 21, 2018 / 03:42 pm

Vinay Saxena

omg

महिला के कपड़े पहने मंदिर के बाहर घूम रहा था शख्स, बताई हैरान कर देने वाली वजह

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में मंगलवार की रात एक महिला को संदिग्ध पाकर लोगों ने रोक लिया। लोगों ने जब उसके चेहरे से कपड़ा हटाया तो हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। रात भर पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
क्यों हैरान रह गए लोग?

दरअसल, स्थानीय लोग जिसे महिला समझ रहे थे वह महिलाओं के कपड़े में एक पुरुष था। पीले रंग का सलवार—सूट पहनकर वह रात करीब 11 बजे मंदिर के पास जंगल की तरह घूम रहा था। शख्स की पहचान पंजाब के रहने वाले रमेश पाल के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर उसे उनको सौंप दिया।
शख्स ने इस वजह से पहने महिला के कपड़े

जानकारी के मुताबिक, शख्स का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उसके शरीर में भी कुछ विकार है। इसको लेकर वह परेशान था। किसी ने उससे कहा था कि रात के समय माता के मंदिर में महिला के कपड़े पहनकर जाने से सब ठीक हो जाएगा, इसलिए वह महिला के कपड़े पहनकर यहां पहुंचा था।

Home / Ajab Gajab / महिला के कपड़े पहने मंदिर के बाहर घूम रहा था शख्स, बताई हैरान कर देने वाली वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो