scriptकबूतर के अंडों का आॅमलेट खाते ही पागल हो गया शख्स, पत्नी के सामने उठाया ऐसा खौफनाक कदम | man commits suicide after eating 8 pigeon egg | Patrika News
अजब गजब

कबूतर के अंडों का आॅमलेट खाते ही पागल हो गया शख्स, पत्नी के सामने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

पत्नी के मना करने के बावजूद शख्स ने खाया कबूतर के अंडों का आॅमलेट।

Dec 24, 2018 / 02:06 pm

Vinay Saxena

weird

कबूतर के अंडों का आॅमलेट खाते ही पागल हो गया शख्स, पत्नी के सामने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

नई दिल्ली: पुणे में सुसाइड का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पहले कबूतर के अंडे का आॅमलेट बनाया और उसे बियर के साथ खा लिया। इसके बाद वह पागलों जैसी हरकतें करने लगा। इसके बाद जो हुआ वह देखकर पत्नी के होश उड़ गए।
कबूतर के अंडों का बनाया आॅमलेट, बियर के साथ खाया

घटना तीन दिन पहले की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे के विमाननगर में 35 साल के अर्णव मुखोपाध्याय अपनी पत्नी के साथ रहते थे। पत्नी ने बताया कि अर्णव ने घर में बने कबूतर के घोंसले से आठ अंडे निकाले और ऑमलेट बनाकर खाया। इसके बाद साथ ही उसने बियर भी पी।
आठवीं मंजिल से लगा दी छलांग, और…

कुछ देर बात वह पागलों जैसी हरकत करने लगा। मैंने उसे काफी संभालने की भी कोशिश की, लेकिन उसने फ्लैट की गैलरी का दरवाजा खोला और आठवीं मंजिला से कूद गया। अर्णव सीधे एक गाड़ी के ऊपर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को अर्णव की पत्नी ने बताया कि कबूतर के अंड़े खाने के लिए उसने अर्णव को काफी रोका था, लेकिन वह नहीं माना।

Home / Ajab Gajab / कबूतर के अंडों का आॅमलेट खाते ही पागल हो गया शख्स, पत्नी के सामने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो