अजब गजब

दिव्यांग ने किया खतरनाक स्टंट, व्हीलचेयर के साथ 250 मीटर ऊंची इमारत पर चढ़ा

दिव्यांग होने के बावजूद खतरनाक स्टंट कर सभी को चौंका दिया। अपनी व्हीलचेयर के साथ खुद को बांधकर 250 मीटर की गगनचुंबी इमारत पर चढ़ा है।

Jan 20, 2021 / 08:31 am

Shaitan Prajapat

wheelchair

नई दिल्ली। आपने कई लोगों को स्टंट करते हुए देखा होगा। कोई बाईक से तो कोई साइकिल से एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करते है। ये लोग अपना शौक पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। लेकिन आज आपको एक व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे है जो दिव्यांग होने के बावजूद खतरनाक स्टंट कर सभी को चौंका दिया। सबसे खास बात इस बंदे ने यह स्टंट लोगों की मदद करने के लिए करते है। हम बात कर रहे है हांगकांग के लाई ची वाई नाम के बंद की। लाई ने हाल ही में अपनी व्हीलचेयर के साथ खुद को बांधकर 250 मीटर की गगनचुंबी इमारत पर चढ़ा है।

कमर से नीचे का हिस्सा नहीं करता काम
एक रिपोर्ट के अनुसार, आज से 10 साल पहले 37 वर्षीय लाई ने एक कार एक्सीडेंट में अपने पैर को खो दिया था। इतना ही नहीं उनका कमर से नीचे का हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने कभी अपने लक्ष्य को हासिल करने में अपने शरीर को बीच में नहीं आने दिया। उन्होंने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी। लाई ने खुद को कभी यह अहसास नहीं होने दिया उनके पैर अब उनका साथ नहीं दे रहे है। इतना सब कुछ होनेके बाद भी वह 300 मीटर ऊंचे नीना टावर चढ़ने के भी सपने देखते हैं। 5 वर्ष पहले की बात है वो 495 मीटर लॉयन रॉक पहाड़ भी चढ़ गए थे। ये पहाड़ उन लोगों के कल्चर में मजबूत और पकड़ का प्रतीक है।

यह भी पढ़े :— किराए पर उपलब्ध है यह शख्स, हजारों रुपए खर्च करने के लिए लोगों में मची होड़

भूल जाता है कि दिव्यांग हूं
लाई ची वाई का कहना है कि कई दिव्यांग लोगों को कोई परेशानी नहीं होती। वे सोचते है कि हम कमजोर है और हमें मदद की जरूरत है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हम भी वो सब कुछ कर सकते है जो दूसरे करते है। उनका कहना है कि व्हीलचेयर पर होनेके बाद भी मुझमें पहाड़ पर चढ़ने की इच्छा है। जब मैं कुछ करता हूं तो यह भूल जाता है कि मैं एक दिव्यांग हूं। मैं अभी बहुत कुछ करना चाहता हूं। मैं कई सपने है जिनको साकार करना है।

Home / Ajab Gajab / दिव्यांग ने किया खतरनाक स्टंट, व्हीलचेयर के साथ 250 मीटर ऊंची इमारत पर चढ़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.