scriptभटक रहा है ‘ओम पुरी का भूत’! जानिए क्या है पूरा मामला | Om Puri’s ghost video goes to viral | Patrika News
अजब गजब

भटक रहा है ‘ओम पुरी का भूत’! जानिए क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान के एक टीवी न्यूज चैनल ने ये दावा किया है कि ओमपुरी की आत्मा कई दिनों से मुंबई की सड़को पर भटक रही है।

Apr 19, 2017 / 06:50 pm

rajesh walia

Om Puri’s ghost goes viral

Om Puri’s ghost goes viral

मुम्बई में 66 साल की उम्र में ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने पर निधन हो गया था। ओम पुरी उन चंद कलाकारों में से एक थे जिन्होंने समानान्तर सिनेमा से लेकर कमर्शियल सिनेमा तक में कामयाबी हासिल की। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके फैंस से लेकर पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया था। लेकिन अब पाकिस्तान के एक टीवी न्यूज चैनल ने ये दावा किया है कि ओमपुरी की आत्मा कई दिनों से मुंबई की सड़को पर भटक रही है।
खबरों की माने तो चैनल का दावा है कि यह छाया ओम पुरी की आत्मा है जो अपने कातिलों को खोज रही है। इस टीवी न्यूज चैनल के एंकर ने कहा है कि ओमपुरी की आत्मा को पिछले कई दिनों से उस सोसायटी में देखा जा रहा है, जहां उनका घर था। 
ओम पुरी का जन्म अंबाला के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। 1993 में ओम पुरी ने नंदिता पुरी के साथ शादी की थी। 2013 में उनका तलाक हो गया था। उनका इशान नाम का एक बेटा भी है। ओम पुरी ने न केवल बॉलीवुड में बल्कि विदेशी फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है। ओम पुरी ने ब्रिटेन और अमेरिका की भी फिल्मों में काम किया। ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट पुणे में एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं। 

Home / Ajab Gajab / भटक रहा है ‘ओम पुरी का भूत’! जानिए क्या है पूरा मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो