scriptसरकारी अस्पताल का है ऐसा हाल, डॉक्टर नहीं तान्त्रिक आकर कर रहा मरीजों का इलाज | Patients are treated by tantrik in a government hospital of Bihar | Patrika News
अजब गजब

सरकारी अस्पताल का है ऐसा हाल, डॉक्टर नहीं तान्त्रिक आकर कर रहा मरीजों का इलाज

बिहार के वैशाली में स्थित एक सरकारी अस्पताल में मरीजों का इलाज डॉक्टर नहीं बल्कि एक तान्त्रिक करता है।

Aug 04, 2018 / 03:19 pm

Arijita Sen

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार

सरकारी अस्पताल का है ऐसा हाल, डॉक्टर नहीं तान्त्रिक आकर कर रहा मरीजों का इलाज

नई दिल्ली। 21 सदीं में जीने के बावजूद लोग आज भी ऐसी चीजों पर विश्वास करते हैं जो महज अंधविश्वास है। भले ही आज के जमाने में लोग वैज्ञानिक तथ्यों को ज्यादा महत्व देते हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आज भी अंधविश्वास पर यकीन करते हैं।

हाल ही में बिहार के एक अस्पताल में कुछ ऐसा हुआ जो कि वाकई में हैरान कर देने वाला था। दरअसल बिहार के वैशाली में स्थित एक सरकारी अस्पताल में मरीजों का इलाज डॉक्टर नहीं बल्कि एक तान्त्रिक करता है। एक सरकारी अस्पताल का यह दृश्य वाकई में चौंकाने वाला था।

बता दें, यह घटना यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार की है। इस अस्पताल के एक वीडियो में यह दिखाया गया है कि एक महिला अस्पताल के बेड पर बेसुध लेटी हुई हैं और उसका इलाज चल रहा है। इलाज करने वाला कोई पढ़ा-लिखा डॉक्टर नहीं बल्कि एक तान्त्रिक है।

यह तान्त्रिक इस महिला के सिर से लेकर पैरों तक एक कपड़े को घुमा रहा है और किसी मंत्र को बड़बड़ा रहा है।इसके बाद वह उस कपड़े से महिला को मार भी रहा है।यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार

कपड़े और मंत्र से उपचार कर रहे इस ओझा का दावा है कि उसके झाड़ फूंक करने से वह महिला पूरी तरह से ठीक हो गई। बता दें, इस महिला को बिच्छू ने काट लिया था और उपचार के लिए उसे अस्पताल में लाया गया था।

जब इस बारे में अस्पताल प्रशासन से पूछा गया तो सबने इस पर चुप्पी साध ली। यहां कुछ लोगों का ऐसा कहना है कि यहां अस्पताल में इस ओझा का काफी दबदबा है जिसके चलते यहां के हर काम में वह दखल देता है।

एक सरकारी अस्पताल का यह दृश्य वाकई में हैरान कर देने वाला है जहां लोगों की बीमारियों का इलाज डॉक्टर्स की जगह तान्त्रिक करते हैं।

Home / Ajab Gajab / सरकारी अस्पताल का है ऐसा हाल, डॉक्टर नहीं तान्त्रिक आकर कर रहा मरीजों का इलाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो