scriptबगीचे में अालू काटते समय दिखी ये खौफनाक चीज, उठाया तो उड़ गए महिला के होश | potato grown into shape of human foot | Patrika News
अजब गजब

बगीचे में अालू काटते समय दिखी ये खौफनाक चीज, उठाया तो उड़ गए महिला के होश

दक्षिणी ब्राजीलियन राज्य के सांता कैटरीना में एक कपल को अपने घर के पीछे बने बगीचे में अालू काटते समय एेसी चीज दिखी, जिसे देखकर वह डर गए।

Aug 09, 2018 / 05:17 pm

Vinay Saxena

omg

बगीचे में अालू काटते समय दिखी ये खौफनाक चीज, उठाया तो उड़ गए महिला के होश

नई दिल्ली: दक्षिणी ब्राजीलियन राज्य के सांता कैटरीना में एक कपल को अपने घर के पीछे बने बगीचे में अालू काटते समय एेसी चीज दिखी, जिसे देखकर वह डर गए। पहले वह दूर हटे, लेकिन जब उसे पास से देखा तो हैरान रह गए। जी हां, ये चीच शायद ही इससे पहले किसी ने देखी होगी। ये देखकर कपल को पहले तो अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ। अब वह इस अनोखी चीज को लोगों के लिए प्रदर्शनी के लिए रखने का मन बना रहा हैं।
छह साल पहले बगीचे में लगाए थे आलू, काटते वक्त मिली ये चीज

पेशे से किसान मारली और पाउलो सिक्किनेल ने छह साल पहले अपने घर के पीछे बगीचे में कइर् सब्जियां लगाई थीं। उन्होंने इस बगीचे में आलू भी लगाए थे। अब जब वह बगीचे से आलू काटने गए तो डर गए। उन्हें इंसान के पैर के आकार जैसी चीज दिखी। जब उन्होंने इसे उठाया तो पता चला कि ये आलू है, जो उन्होंने बगीचे में लगाया था।
मिला इंसान के पैर के आकार का आठ किलो का आलू


मारली के मुताबिक, इंसान के पैर के आकार का ये आलू करीब आठ किलोग्राम का है। मारली ने जो फोटो शेयर की है उसके अनुसार आलू इंसान पैर के आकार जैसा ही है। पैर की उंगलियों जड़ों में ढंकी हुई हैं। मारली का कहना है कि उन्होंने आजतक कभी भी ऐसी चीज नहीं देखी। महिला का कहना है कि वह इसे प्रदर्शनी के लिए रख सकते हैं, जिससे और भी लोग इसे देख सकें।
तो क्या इस वजह से होता है एेसा?

बता दें, कई बार ऐसा देखा गया है कि अजीबोगरीब आकार की सब्जियां उग आती हैं। कहीं सेठ के आकार में बैठी हुई मूली तो कहीं खरगोश के आकार में टमाटर। जानकारों की मानें तो ऐसा खेतों में केमिकल या सब्जियों में लगने वाले इंजेक्शन की वजह से होता है। वहीं, कई बार पूर्ण रूप विकसित नहीं हो पाने पर भी सब्जी का आकार बदल जाता है।

Home / Ajab Gajab / बगीचे में अालू काटते समय दिखी ये खौफनाक चीज, उठाया तो उड़ गए महिला के होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो