scriptतैरती नहीं बल्कि पैदल चलती है ये अनोखी मछली, तस्वीरें हो रही वायरल | spotted hand fish tasmania walk on water surface | Patrika News
अजब गजब

तैरती नहीं बल्कि पैदल चलती है ये अनोखी मछली, तस्वीरें हो रही वायरल

समय के साथ-साथ इस मछली की फिन अब पंजों के आकार में आ गई है।

नई दिल्लीFeb 11, 2019 / 02:50 pm

Priya Singh

spotted hand fish tasmania walk on water surface

तैरती नहीं बल्कि पैदल चलती है ये अनोखी मछली, तस्वीरें हो रही वायरल

नई दिल्ली। हमारी पृथ्वी में तमाम ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में आपने आज तक नहीं सुना होगा। आज हम आपके लिए ऐसी ही एक खबर लाए हैं। आज हम आपको ऐसी एक मछली के बारे में बताने जा रहे हैं जो तैरने के बजाए चलती है। वैज्ञानिकों ने ऐसी एक मछली खोजी है जो पानी की सतह पर चलती है। इस प्रजाति की मछली ज्यादा संख्या में नहीं हैं। इस मछली को समझने के लिए यह जान लें कि यह बिल्कुल मुर्गे की तरह होती है। ऐसा मुर्गे पंख होने के बावजूद वह उड़ नहीं पाता। पिछले साल कुछ शोधकर्ताओं के एक दल ने ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण तट पर स्थित तस्मानिया द्वीप पर इस चलने वाली मछली की खोज की थी। बता दें कि यह अनोखी मछलियां सिर्फ इसी झील में बची हैं। स्पॉटेड हैंडफिश नाम की यह मछली अपने शरीर पर विकसित फिन की मदद से समुद्र की तलहटी पर चलती है। समय के साथ-साथ इस मछली की फिन अब पंजों के आकार में आ गई है। जीने के लिए यह मछली समुद्र की साथ पर मौजूद कीड़ों को खाती है।

ये हैं धरती पर शिव जी के जीवित रूप, इन्हें भोलेनाथ साक्षात देते हैं दर्शन!

शोधकर्ताओं के मुताबिक इसकी संख्या काफी कम है। गोताखोरों की टीम द्वारा खोजे गए इन मछलियों के नए ठिकाने में यहां 20 से 40 मछलियों के होने का अनुमान था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक इन मछलियों का केवल एक ही प्राकृतिक आवास वैज्ञानिकों को पता था। जो इस अनोखे और विलुप्ति की कगार पर पहुंचे जीवों के आवास में से एक है। लकिन इनकी खोज करने पर पता चला है कि इनकी और प्रजातियां हैं। खोज करने पर पता चला है कि ये मछलियां एक ही तरह के वातावरण में रहने की आदी नहीं हैं यह माहौल के हिसाब से खुद को ढाल लेने में सक्षम हैं।

Home / Ajab Gajab / तैरती नहीं बल्कि पैदल चलती है ये अनोखी मछली, तस्वीरें हो रही वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो