scriptइस शख्स के नाक में उग आया दांत, एक्स-रे में हुआ खुलासा तो डॉक्टर रह गए दंग | Teeth came out in a Man's Nose, Doctors find out in X-ray report | Patrika News
अजब गजब

इस शख्स के नाक में उग आया दांत, एक्स-रे में हुआ खुलासा तो डॉक्टर रह गए दंग

Weird News : चीन का है मामला, पीड़ित का नाम झांग बिंसेंग है
तीन महीनों से सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

नई दिल्लीNov 14, 2019 / 03:14 pm

Soma Roy

teeth came out in nose

,,

नई दिल्ली। यूं तो सभी लोगों के दांत मुंह में होते हैं। मगर एक शख्स ऐसा भी है जिसके दांत नाक में उग गाए हैं। ऐसा अनोखा मामला चीन में सामने आया है। जहां एक शख्स की नाक में दांत उग आया है। जिसके चलते उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जब वह डॉक्टर के पास दिखाने गया तो एक्स-रे कराया गया। रिपोर्ट देखकर डॉक्टर दंग रह गए। दरअसल सांस लेने में तकलीफ की वजह कोई बीमारी नहीं बल्कि नाक में दांत का उगना है।
45 साल की विधवा मां के लिए बेटा तलाश रहा दूल्हा, होने वाले पापा के लिए रखी ये शर्तें

पीड़ित शख्स का नाम झांग बिंसेंग है। उसे तीन महीने से नाक से सांस लेने में समस्या हो रही थी। तब उसने डॉक्टर को दिखाने का फैसला किया। तब एक्स-रे कराया गया। उसमें पाया गया कि नाक की नली के पीछे एक दांत निकल आया है। डॉक्टरों के मुताबिक एक दुर्घटना के कारण झांग की नाक में दांत उग आया है।
teeth1.jpg
बताया जाता है कि जब झांग 10 साल का था तब वह एक मॉल की तीसरी मंजिल से गिर गया था। उसके दो दांत टूटे थे लेकिन दुर्घटना के बाद केवल एक टूटे हुए दांत को ही खोजा गया था। डॉक्टरों के मुताबिक दूसरा दांत किसी तरह जड़ से उखड़ने पर नथुने में घुस गया था। जो धीरे-धीरे बड़ा हो गया। हाल ही में डॉक्टरों ने 30 साल के झांग की नाक से एक सेंटीमीटर लंबे दांत को निकाला। इसमें करीब आधे घंटे की सर्जरी करनी पड़ी।

Home / Ajab Gajab / इस शख्स के नाक में उग आया दांत, एक्स-रे में हुआ खुलासा तो डॉक्टर रह गए दंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो