scriptबर्फ की सफेद चादर का रंग रहस्यमयी तरीके से हुआ नारंगी, लोग हुए हैरान | The color of the snow white sheet is mysteriously orange | Patrika News
अजब गजब

बर्फ की सफेद चादर का रंग रहस्यमयी तरीके से हुआ नारंगी, लोग हुए हैरान

दुनियाभर के कई देशों में जमकर हो रही है बर्फबारी
पहाड़ों पर हर तरफ दिख रही है बर्फ से लिपटी सफेद चादर
पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी पर्यटकों को खींच रही है अपनी ओर

Feb 09, 2021 / 09:27 pm

Pratibha Tripathi

orange snowfall in switzerland

orange snowfall in switzerland

नई दिल्ली। इन दिनों लोग बर्फबारी का मजा लेने के लिए हिल स्टेशन जाना ज्यादा पसंद कर रहे है। हर किसी को सफेद बर्फ की चादरों से लिपटी पहाड़ियां जितनी खूबसूरत लगती है उससे कही ज्यादा लोग बर्फबारी का मजा लेते नजर आते है। यदि इसी के बीच सफेद बर्फ की चादर देखते ही देखते अपन रंग बदलने लगे तो वहां पर मौजूद लोगों को हैरानी तो जरूर ही होगी। ऐसा ही नजारा स्विट्जरलैंड के Val Ferret की बर्फीली जगह पर देखने को मिला। यहां की सफेद बर्फ की चादर रातों-रात नारंगी रंग की हो गई। जब लोग सुबह उठकर स्की करने बाहर निकले तो अचानक नारंगी बर्फ देख हैरान रह गए।

बताया जाता है स्विट्जरलैंड के Val Ferret में बर्फ के रंग बदलने का कारण सहारा रेगिस्तान से आया तूफान था बर्फ के ऊपर रेत की परत जमने के कारण उसका रंग सफेद से नारंगी हो गया। स्विट्जरलैंड से 3000 किलोमीटर दूर सहारा रेगिस्तान है जहां से तूफान के साथ रेत अफ्रीका से स्विट्जरलैंड तक पहुंच गई और बर्फ के परत का रंग बदल दिया। बर्फ का रंग बदलने के बाद लोग काफी डरे हुए थे। लेकिन जब इसके कारणों का पता चला तब लोग दोबारा बर्फ पर मौज-मस्ती करते नजर आए। लोग नारंगी बर्फ काफी पंसद आ रही थी।

सहारा रेगिस्तान के धुल का असर सिर्फ स्विट्जरलैंड में ही नहीं, बल्कि फ्रांस में भी हुआ है। यहां आसमान का रंग नारंगी हो गया है और गाड़ियों के ऊपर नांरगी धूल की परत देखी गई।

Home / Ajab Gajab / बर्फ की सफेद चादर का रंग रहस्यमयी तरीके से हुआ नारंगी, लोग हुए हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो