scriptसालों से झील में तैर रहा है पेड़ का ये तना, इसका गहरा रहस्य घुमा सकता है किसी का भी माथा | the old man of crater lake | Patrika News
अजब गजब

सालों से झील में तैर रहा है पेड़ का ये तना, इसका गहरा रहस्य घुमा सकता है किसी का भी माथा

कैलिफोर्निया की इस झील का नाम क्रेटर लेक है यह पेड़ का तना सन 1902 में लोगों की नज़र में आया और आज तक यह तना जस का तस बना हुआ है।

नई दिल्लीNov 20, 2018 / 11:43 am

Priya Singh

the old man of crater lake

सालों से झील में तैर रहा है पेड़ का ये तना, इसका गहरा रहस्य घुमा सकता है किसी का भी माथा

नई दिल्ली। हमारी दुनिया में ऐसी चीजें हैं जिनके सीने में रहस्य दबा पड़ा है और विज्ञान भी इसे आज तक सुलझा नहीं पाया है। हमारी वेबसाइट अब तक ऐसे कई सारे रहस्यों के बारे में आपसे बता चुकी है। लेकिन आज जिस रहस्य के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसके बारे में आपने आज तक नहीं सुना होगा। यह रहस्य ऐसा है जिसको देख आपको पहले तो अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। बता दें कि, अमरीका के शहर कैलिफोर्निया में एक ऐसी झील है जो सालों तो बिना सहारे के तैर रही है। कैलिफोर्निया की इस झील का नाम क्रेटर लेक है यह पेड़ का तना सन 1902 में लोगों की नज़र में आया और आज तक यह तना जस का तस बना हुआ है। बता दें कि वैज्ञानिकों ने इस पेड़ के तने की उम्र के बारे में जांच भी की, लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि, कार्टर लेक दुनिया की कुछ सबसे गहरी झीलों में से एक इस झील के बाहर सिर्फ दो फीट का ही तना नज़र आता है।

 

crater lake

इस तने को इतने सालों से वहीं सीधा खड़ा हुआ देखा जा रहा है। इसका एक सिरा पानी के बहार और एक सिरा पानी के अंदर नज़र आता है। इस तालाब की गहराई फ्रांस के फेमस एफिल टॉवर के बराबर बताई जाती है। आज भी इसकी गहराई तक कोई भी जा नहीं पाया। और जिस तने की बात हम कर रहे हैं उस तने को यहां के लोग ओल्ड मैन कहकर संबोधित करते हैं। क्रेटर लेक प्रकृति का एक अनोखा नमूना ज़रूर है लेकिन ये तना अब इसका हिस्सा बन चुका है और अब लोग इस झील के साथ-साथ इस तने को भी दूर-दूर से देखने आते हैं।

Home / Ajab Gajab / सालों से झील में तैर रहा है पेड़ का ये तना, इसका गहरा रहस्य घुमा सकता है किसी का भी माथा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो