नवजात बच्चे के शरीर पर भारी संख्या में तरेड़ थीं, जिसे देखने में ऐसा लग रहा था कि कोख में ही उसके शरीर पर चाकू से निशान बनाए दिए गए हों। इसके अलावा बच्चे के ज़रूरी अंग जैसे नाक, कान और निजी अंग भी नहीं थे। दुनिया में आए इस विचित्र बच्चे का चेहरा और मुंह बिल्कुल असाधारण थे, जिनका आकार काफी बड़ा था। इसके अलावा उसके हाथ-पैर में टेढ़े थे। बच्चे के जन्म लेने के बाद ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टर और नर्स इस अजीबो-गरीब बच्चे को देखने के बाद दंग रह गए। वहीं बच्चे की ऐसी हालत देखकर उसके परिजनों का बुरा हाल हो गया था।