scriptभारत की दो सबसे बड़ी बैंक डकैतियां, फिल्मी तरीके से रचा गया था प्लान | two Biggest Bank Robberies in India | Patrika News
अजब गजब

भारत की दो सबसे बड़ी बैंक डकैतियां, फिल्मी तरीके से रचा गया था प्लान

साल 2015 में दिल्ली में 22 करोड़ लेकर भाग गया था कैश वैन ड्राइवर
साल 2014 में सोनीपत में सुरंग बनाकर लूट लिया था बैंक

Aug 27, 2019 / 04:26 pm

Priya Singh

demo_pick.jpg

,,

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर विदेशों की चोरियों के वीडियो बहुत वायरल होते हैं। विदेशों में कई बैंक डकैतियां हुई हैं जो सुर्ख़ियों में रही हैं। आज हम आपको भारत में हुई उन बैंक डकैतियों के बारे में बताएंगे जो बड़ी थीं। बता दें कि इन डकैतियों के बारे में मीडिया में कोई चर्चा नहीं हुई। इसके पीछे दो वजहें थीं- एक तो ये कि कुछ रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ कि इनमें से कुछ डकैतियों में पुलिस और बैंक सिक्योरिटी डकैतों से मिली हुई थी। वहीं दूसरी वजह ये थी कि बैंक नहीं चाहती थी मीडिया में सिक्योरिटी स्ट्रक्चर को लेकर खुलासा हो।

sonipat.png
सोनीपत बैंक डकैती 2014

27 अक्टूबर 2014 को हरियाणा के गोहाना में सुरंग के जरिए बैंक लूटने का मामला सामने आया था। जिस वीरान मकान में सुरंग खोदने की शुरुआत हुई, उसका मकान मालिक ही इस महाचोरी का मास्टरमाइंड बताया गया। 125 फुट लंबी सुरंग खोदकर डकैतों ने चोरी को अंजाम दिया था। बता दें कि इसके मुख्य आरोपी महिपाल ने खुदकुशी कर जान दे दी थी।

पति के ज्यादा प्यार करने से परेशान थी महिला, ‘कभी झगड़ते ही नहीं’ कहकर मांगा तलाक

bank dakaiti
दिल्ली कैश वैन लूट 2015

24 नवंबर 2015 कोई हुई इस लूट में एक प्राइवेट बैंक के कैश वैन से साढ़े 22 करोड़ रुपए लूट लिए गए थे। ये सारे पैसे बक्सों में थे और लुटेरे बक्से ही अपने साथ ले गए। इस लूट को देश की अब तक की सबसे बड़ी लूट माना जाता है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैश वैन चालक को 3 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। लगभग सारा पैसा वसूल हो गया। ड्राइवर ने कुछ पैसे का इस्तेमाल कपड़े और एक घड़ी खरीदने के लिए किया था। उसे गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक गोदाम से पकड़ा गया था।

Home / Ajab Gajab / भारत की दो सबसे बड़ी बैंक डकैतियां, फिल्मी तरीके से रचा गया था प्लान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो