scriptढोल-ताशे के साथ निकली नंदी की बारात, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर पहुंचे मंडप | Unique marriage happened in Moradabd, A nandi bull tie not with cow | Patrika News
अजब गजब

ढोल-ताशे के साथ निकली नंदी की बारात, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर पहुंचे मंडप

Unique Marraige : नंदी के सिर पर बांधा गया सेहरा जबकि गाय को ओढ़ाई गई लाल चुनरी
गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित किया गया विवाह समारोह

Nov 04, 2019 / 12:20 pm

Soma Roy

nandi1.jpg
नई दिल्ली। देश में कई अजीबों-गरीब रीति रिवाज हैं, जिनकी अलग-अलग मान्यताएं हैं। एक प्रांत में बारिश न होने पर जहां मेढ़क और मेढ़की की शादी कराई जाती है। तो वहीं यूपी के एक जिले में नंदी बैल और गाय की शादी कराई गई। इतना ही नहीं इसके लिए बकायादा बैंड-बाजे के साथ बारात निकाली गई। साथ ही ट्रैक्टर, ट्रॉली पर सवार होकर बाराती मंडप तक पहुंचे।
इस अनोखी शादी का मकसद गौ संरक्षण को बढ़ावा देना है। नंदी और गाय की शादी का ये कार्यक्रम मुरादाबाद में गोपाष्टमी के मौके पर आयोजित किया गया था। इस विवाह का आयोजन कानपुर से पधारीं जूना अखाड़े की महामण्डलेश्वर द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें सभी रस्में सामान्य विवाह की तरह निभाई गईं। बैंड-बाजे की धुन पर भजन गाते हुए बाराती विवाह स्थल पर पहुंचे, जहां बारातियों का जोदार स्वागत किया गया।
इस अनूठे विवाह में नंदी बैल को दूल्हा बनाया गया। उसकी सींगों को फूलों से सजाकर सेहरा बांधा गया। इतना ही नहीं नंदी को ट्रैक्टर ट्रॉली पर बिठाकर ढोल-ताशे बजाते हुए विवाह स्थल तक ले जाया गया। जबकि गाय को भी दुल्हन की तरह लाल जोड़े में सजाया गया।

Hindi News/ Ajab Gajab / ढोल-ताशे के साथ निकली नंदी की बारात, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर पहुंचे मंडप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो