scriptहेयर स्मूदनिंग से उड़े महिला के बाल, मांगे 15 लाख, मिला ये | Woman lost hair after taking hair smoothing | Patrika News
अजब गजब

हेयर स्मूदनिंग से उड़े महिला के बाल, मांगे 15 लाख, मिला ये

कई बार हम सुंदर दिखने के चक्कर में अपना बड़ा नुकसान करा देते हैं।

Mar 24, 2018 / 02:33 pm

Arijita Sen

hair treatment
नई दिल्ली। आजकल लोगों का ध्यान फैशन की तरफ कुछ ज्यादा ही हो गया है। खुद को अच्छा दिखाने के चक्कर में लोग क्या-क्या तिकड़म नहीं अपनाते। उसके लिए लाखों में पैसे भी खर्च करते हैं। कभी-कभी लगता है लोग ‘ फैशन का है ये जलवा…’ गाने को खूब फाॅलो करते है।
कई बार करते हैं खुद का नुकसान

फैशन करना और खुद को सुंदर दिखाना खुशी देता है लेकिन कई बार हम सुंदर दिखने के चक्कर में अपना बड़ा नुकसान करा देते हैं।

स्मूदनिंग से उड़ गए महिला के बाल
बंगलुरु में एक महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है। हुआ यूं कि बंगलुरु में एक महिला को हेयर स्मूदनिंग कराना महंगा पड़ गया। स्मूदनिंग के कैमिकल से महिला के बाल झड़ गए और महिला को लेने के देने पड़ गए। घटना के बाद महिला ने लोरियल और जयनगर सैलून के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला ने की 15 लाख की मांग
महिला ने कस्टूमर अदालत में भी मामला दर्ज कराया साथ ही कंपनी और सैलून से 15 लाख की मांग भी की, हालांकि अदालत ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाया और सलून को 31 हजार जुर्माना देने को कहा है। अदालत ने कंपनी के खिलाफ मामला रद्द कर दिया है।
हेयर स्‍पेशलिस्‍ट ने की जांच

महिला ने कहा कि जब उसने सैलून में अपनी परेशानी बताई तो सैलून ने दोबारा से सर्विस देने कि बात कहकर मामले को टाल दिया। बहुत कोशिस करने पर लोरयल की एक हेयर स्‍पेशलिस्‍ट ने केस को अपने हाथों में लिया और महिला के बालों की जांच की।
महिला को 31 हजार रुपये देने का आदेश

जब उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ तो परेशान होकर महिला ने आखिरकार डॉक्‍टर से ट्रीटमेंट ली। बहुत कोशिशों के बाद फैसला आया और अदालत ने सैलून को आदेश दिया की वो महिला को 31 हजार रुपये दे।

Home / Ajab Gajab / हेयर स्मूदनिंग से उड़े महिला के बाल, मांगे 15 लाख, मिला ये

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो