अजब गजब

महिला ने की रजाई से शादी, बोली नहीं छोड़ेगे साथ

शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें बंधकर लोग सात जन्म के लिए एक दूसरे के हो जाते हैं। कहते हैं कि किसी की भी जिंदगी का यह सबसे अहम फैसला होता है। हर कोई चाहता है कि उसे उसकी पसंद का ही पार्टनर मिले। मगर हाल ही में एक चौका देने वाली शादी का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला ने इंसान से शादी न करके रजाई से शादी कर ली है।

Jan 13, 2023 / 06:55 pm

Archana Keshri

Woman marrying her duvet reveals details of lavish wedding ceremony

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। प्यार जाति-धर्म या रंग-रूप देख कर नहीं होता, बस हो जाता है। मगर क्या आपने कभी ऐसा देखा या सुना है कि कोई इंसान किसी दूसरे इंसान से प्यार में न पड़कर निर्जीव वस्तुओं के प्यार में पड़ जाए। ऐसा देखने को तो मिला की किसी इंसान ने अपनी गुड़िया से शादी कर ली। वहीं एक खबर आई थी कि एक महिला ने खुद से ही शादी कर ली थी। पर आजकल एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने किसी इंसान से शादी न करके एक रजाई से शादी कर ली है। सुन कर चौंक गए न आप। ये शादी करने की वजह भी बहुत अजीब है, जिसके बारे में जानकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे।
इंग्लैंड की रहने वाली है महिला
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड की रहने वाली पास्केल सेलिक नाम की महिला ने साल 2019 में वैलेंटाइन्स डे के मौके पर एक रजाई से शादी कर ली थी, जबकि हैरानी की बात ये है कि उसका बॉयफ्रेंड भी है। सिंगल बेड रजाई को वो अपने अकेलेपन का साथी मानती थी और उसने पति के तौर पर, बॉयफ्रेंड की जगह उसे चुना।
शादी में शामिल हुए थे परिवार और रिश्तेदार
महिला ने अपनी इस अजीबोगरीब शादी में न सिर्फ उसने अपने परिवार वालों और रिश्तेदारों का न्यौता दिया था, बल्कि उसने अपने बॉयफ्रेंड को भी बुलाया था। महिला ने एक शो को दिए इंटरव्यू में कहा कि उसके पास कई और रजाई भी हैं पर उसे, उसी एक रजाई से सबसे ज्यादा प्यार है।
https://twitter.com/hashtag/duvet?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
लोगों को जागरूक करने के लिए की शादी
असल में रजाई से शादी करने का उसका असली मकसद ये है कि वो दुनिया को जागरूक करना चाहती है कि खुश रहने के लिए ये जरूरी नहीं है कि किसी इंसानी बंधन में ही बंध कर रहा जाए। वो लोगों को खुद से प्यार करने और खुद की देखभाल करने के लिए जागरूक करना चाहती थी।
बॉयफ्रेंड ने नहीं जताई कोई आपत्ति
महिला ने यह भी बताया कि उसके बॉयफ्रेंड जॉनी को इस बात से कोई आपत्ति नहीं है। उसने कहा कि जब वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करेगी, तब वो एक डबल बेड रजाई खरीद लेगी, लेकिन अपने सिंगल बेड रजाई का साथ तो वो कभी नहीं छोड़ेगी। महिला ने कहा कि उसकी रजाई उसके लिए हर वक्त मौजूद रहती है, जब वो ज्यादा दुखी होती है या खुश होती है। इस संबंध में रोमांस से ज्यादा दोस्ती है।

यह भी पढ़ें

कुत्ते ने दो पैरों से कर दिखाया ऐसा कारनामा, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Hindi News / Ajab Gajab / महिला ने की रजाई से शादी, बोली नहीं छोड़ेगे साथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.