scriptमहिलाआें के अंडरगार्मेंट्स चोरी करता था शख्स, वजह जानकर हैरान रह गई पुलिस | women undergarment thief caught by police in shanghai | Patrika News
अजब गजब

महिलाआें के अंडरगार्मेंट्स चोरी करता था शख्स, वजह जानकर हैरान रह गई पुलिस

चीन के शंघाई के किंगपू जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे चोर को अरेस्ट किया है जो महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुराता था।

Oct 15, 2018 / 03:50 pm

Vinay Saxena

omg

महिलाआें के अंडरगार्मेंट्स चोरी करता था शख्स, वजन जानकर हैरान रह गई पुलिस

नई दिल्ली: चीन के शंघाई के किंगपू जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे चोर को अरेस्ट किया है जो महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुराता था। पुलिस की पूछताछ में शख्स ने खुद यह बात कबूल की है। जब उससे अंंडरगार्मेंट्स चुराने की वजह पूछी गई तो उसने बताया कि वह इससे खुद को उत्साहित महसूस करता था।
महिला ने अंडरगार्मेंट्स चोरी होने की पुलिस से की थी शिकायत

दरअसल, सितंबर में एक महिला ने पुलिस से उसके अंडरवियर गायब होने की शिकायत की थी। महिला ने पुलिस से बताया था कि उसने अपने अंडरवियर घर के बाहर सूखने के लिए फैलाए थे, लेकिन सुबह वह वहां से गायब हो चुके थे। इसके बाद एक आैर महिला ने पुलिस से एेसी ही शिकायत की, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया आैर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी खंगाला तो सामने आयी हकीकत, उड़ गए पुलिस के होश

पुलिस ने महिला के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो उनके होश उड़ गए। पुलिस को एक शख्स दिखा जो अंडरवियर चुराकर ले जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शख्स की पहचान कर उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस की पूछताछ में शख्स ने बताया कि खुद को उत्साहित महसूस करने के लिए महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुराता था। उसके पास अन्य महिलाओं के भी अंडरगार्मेंट्स बरामद हुए।
जब शख्स के पास से बरामद हुए थे दस हजार से ज्यादा अंडरगार्मेंट्स


बता दें, करीब एक साल पहले Jiujiang के Jiangxi शहर में पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा था, जिसके पास से महिलाओं के दस हजार से ज्यादा अंडरगार्मेंट्स बरामद हुए थे। चोर ने पुलिस को बताया था कि वह रोज रात में उस समय बाहर निकलता था, जब सब गहरी नींद में सो रहे होते थे आैर मौकपा पाते ही महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चोरी कर लेता था।

Home / Ajab Gajab / महिलाआें के अंडरगार्मेंट्स चोरी करता था शख्स, वजह जानकर हैरान रह गई पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो