scriptजानिये मध्य प्रदेश में कौनसा मिला दुनिया का सबसे पुराना पौधा ? | World's oldest plant to found in MP | Patrika News
अजब गजब

जानिये मध्य प्रदेश में कौनसा मिला दुनिया का सबसे पुराना पौधा ?

स्वीडन केम्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के शोधकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के चित्रकूट में दुनिया के सबसे पुराने पौधे का जीवाश्म ढूंढ़ा है। यह जीवाश्म 1.6 अरब वर्ष पुराना है।

Mar 21, 2017 / 01:06 pm

rajesh walia

old plant

old plant

स्वीडन केम्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के शोधकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के चित्रकूट में दुनिया के सबसे पुराने पौधे का जीवाश्म ढूंढ़ा है। यह जीवाश्म 1.6 अरब वर्ष पुराना है। लाल शैवाल जैसे दिखने वाले दो जीवाश्म चित्रकूट में चट्टानों के नीचे अच्छी हालत में मिले है। 
शोधकर्ताओं के अनुसार, उन दो जीवाश्मों में से एक धागे जैसा है, जबकि दूसरे की जटिल व मांसल संरचना है। स्वीडिश म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के प्रोफेसर स्टीफन बेंगस्टन का कहना है कि इस प्राचीन जीवाश्म के बारे में शत-प्रतिशत सुनिश्चित नहीं हुआ जा सकता, क्योंकि इसका कोई डीएनए शेष नहीं है, पर इसका लक्षण या विशेषता आकृति विज्ञान और लाल शैवाल की संरचना से मेल खाते है। 
अभी तक धरती पर जीवन के जो सबसे साक्ष्य मिले हैं, वे 3.5 अरब वर्ष पुराने है, लेकिन वे एकल कोशिका वाले जीवों के है। पहले की खोजों में मिले बहुकोशिकीय जीव लगभग 60 करोड़ साल पहले के है। 
वर्तमान खोज से पहले जिस लाल शैवाल की खोज हुई थी, वह 1.2 अरब वर्ष पुराना है। पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में पौधों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। 

Home / Ajab Gajab / जानिये मध्य प्रदेश में कौनसा मिला दुनिया का सबसे पुराना पौधा ?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो