महिला स्वास्थ्य

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए ये विटामिन्स और मिनरल्स है बेहद जरूरी, आप भी जानें

महिलाएं यदि अनेकों बीमारियों से अपना बचाव करना चाहती हैं तो उनको ऐसे भोजन कि जरूरत होती है जिनमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता हो। ऐसे में आप भी जानिए कि कौन-कौन से ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

Nov 22, 2021 / 10:40 am

Neelam Chouhan

these minerals and vitamins are important for women health

नई दिल्ली। महिलाओं की बात करें तो उम्र के बढ़ने के साथ-साथ उनको अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुरषों की तुलना में महिलाओं को अपने ऊपर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। बहुत सी ऐसी बीमारियां होती हैं जिनका महिलाओं को होने का खतरा ज्यादा होता है जैसे कि कमजोरी आना, हड्डियों की बीमारी, गठिया रोग। ये सारी ऐसी बीमारियां जो बेहद खतरनाक तो है साथ ही साथ महिलाओं को होने का खतरा दो गुना ज्यादा होता है। इसलिए कहा जाता है कि बढ़ती उम्र में महिलाओं को अपनी सेहत के ऊपर अधिक देख-रेख करने की जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपको बताएंगें कि कौन-कौन से विटामिन्स व मिनरल्स महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं।
विटामिन बी 9
विटामिन बी 9 सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है। यदि शरीर में इसकी कमी हो जाए तो अनेकों दिक्कतों हो सकती हैं। वहीं आपको बताते चलें कि महिलाओं को इस विटामिन की बहुत ही ज्यादा जरूरत होती है। यदि महिला प्रेग्नेट है तो ऐसे में बहुत सारे विटामिन्स की जरूरत होती है ताकि बच्चे का जब बर्थ हो तो उस समय कोई डिफेक्ट या दिक्कतों का समाना नहीं करना पड़े। विटामिन बी9 कि कमी को यदि आप पूरा करना चाहते हैं तो अपने शरीर के ऊपर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। इसकी कमी न हो और आप इसे पूरा करना चाहते हैं तो अनेकों चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसे कि बीन्स, हरी सब्जियां, ग्रेन आदि चीज़ों को शामिल कर सकती हैं।
विटामिन ए
विटामिन ए सेहत के लिए कितना ज्यादा जरूरी होता है ये बात तो आप जानते ही होंगें, यदि शरीर में विटामिन ए कि कमी हो जाए तो इससे अनेकों बीमारियां हो सकती हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि जब महिलाएं अपनी 40 से ऊपर की उम्र में बढ़ रही होती हैं तो उनके बीच में मेनोपॉज का परिवर्तन शुरू होता जाता है। मेनोपॉज के परिवर्तन के कारण ही महिलाओं में तेजी से आते हुए बदलाव को देखा जाता है। ऐसा होने से न केवल शरीर में बदलाव होते हैं बल्कि हार्मोन्स से लेकर स्किन तक में अंतर को देखा जा सकता है। इसलिए शरीर में विटामिन ए से युक्त फ़ूड का सेवन करना जरूरी होता है। इसलिए आप अपनी डाइट में इसकी कमी को पूरा करने के लिए पालक, पपीता, कद्दू के बीज, गाजर जैसी अनेकों चीजों को शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पीरियड्स में महिलाओं को होती हैं अनेकों दिक्कतें, आप भी जानें

विटामिन बी 12
विटामिन बी 12 सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इसकी कमी से अधिकतर महिलाएं पीड़ित रहती हैं। बढ़ती उम्र में अक्सर औरतों में इसकी कमी के लक्षणों को देखा जाता है। विटामिन बी 12 अधिकतर स्वास्थ्य, सेहत, त्वचा को कोमल और सुन्दर बनाए रखने में सहायक होता है। यदि इसकी कमी आ जाए तो ऐसे में बाल का टूटना व झड़ना शुरू हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि अच्छी डाइट का सेवन करें जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो। आप अपनी डाइट में पनीर, दूध, अंडा, दही, सोया को शामिल कर सकती हैं। इन सभी में भरपूर मात्रा में विटामिन बी 12 पाया जाता है।
विटामिन डी
विटामिन डी शरीर को कितने फायदा पहुंचाता है ये तो आप जानते ही होंगें। विटामिन डी बॉडी को ही नहीं स्वस्थ रखता है बल्कि साथ ही साथ में ये हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार होता है। महिलाओं को हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है साथ ही साथ में विटामिन डी भी अहम रोल निभाता है। बढ़ते उम्र के साथ महिलाओं में अधिकतर हड्डियों से जुड़ी समस्या देखने को मिल जाती है। ऐसे में यदि इस कमी को पूरा करने चाहते हैं तो आपको डाइट के ऊपर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। आप अपनी डाइट में दही, घी, फिश, दूध,ओट्स आदि चीजों को शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: आंत की सेहत को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो अपनाएं इन आदतों को

Home / Health / Women Health / महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए ये विटामिन्स और मिनरल्स है बेहद जरूरी, आप भी जानें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.