scriptBrazil Floods: ब्राजील में बाढ़ से 10 लोग मरे, घरों में घुसा पानी, लोग छतों पर अटके | 10 people died due to Floods in Brazil | Patrika News
विदेश

Brazil Floods: ब्राजील में बाढ़ से 10 लोग मरे, घरों में घुसा पानी, लोग छतों पर अटके

Brazil Floods: तूफान प्रभावित क्षेत्रों से लगभग 4,400 लोगों को विस्थापित किया गया है। इसके अलावा 107 शहरों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। ब्राजील के प्रमुख शहरों में से एक, सांता मारिया में बीते बुधवार को भूस्खलन हुआ जिससे एक नदी के किनारे टूट गए और पुल, सड़क बह गए।

नई दिल्लीMay 02, 2024 / 11:07 am

Jyoti Sharma

Brazil Floods

10 people died due to Floods in Brazil

Brazil: दक्षिणी ब्राजील में भीषण तूफान से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है बुधवार को बढ़कर 10 हो गई, जबकि 21 अन्य अभी भी लापता हैं। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने ये जानकारी दी है। गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने बताया कि भीषण तूफान से बाढ़ (Floods in Brazil) और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो गई है। जिसके चलते रियो ग्रांडे डो सुल प्रांत को गुरुवार के लिए कक्षाएं निलंबित करनी पड़ीं। 

राष्ट्रपति करेंगे राज्य का दौरा

वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा तूफान से हुई क्षति का आकलन करने और संघीय धन प्रदान करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे। उन्होंने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि जलमग्न घरों में फंसे लोगों को बचाने के लिए मदद की जरूरत है।

4,400 लोगों को किया गया विस्थापित

उधर मौसम विज्ञान सेवा ने शनिवार तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। लेइट ने कहा कि हर चीज से संकेत मिलता है कि यह हमारे राज्य में अब तक की सबसे खराब जलवायु आपदा होगी।” उन्होंने कहा कि लगभग 4,400 निवासियों को निकाला गया है, 107 शहरों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। ब्राजील के प्रमुख शहरों में से एक, सांता मारिया में बुधवार को भूस्खलन हुआ जिससे एक नदी के तट टूट गए और पुल, सड़क बह गए। 

Hindi News/ world / Brazil Floods: ब्राजील में बाढ़ से 10 लोग मरे, घरों में घुसा पानी, लोग छतों पर अटके

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो