scriptMount Everest: माउंट एवरेस्ट से हटाया गया 11 टन कचरा, साथ ही मिलीं 4 लाशें और एक कंकाल | 11 tons of garbage removed from Mount Everest | Patrika News
विदेश

Mount Everest: माउंट एवरेस्ट से हटाया गया 11 टन कचरा, साथ ही मिलीं 4 लाशें और एक कंकाल

Mount Everest पर चलाए गए इस कठिन अभियान में जो शव मिले हैं वो पर्वतारोहियों के हैं लेकिन कंकाल का पता नहीं चल पाया है वो किसका है। ये शव और कंकाल माउंट एवरेस्ट की 8848.86 मीटर पर सबसे ऊंची चोटी, माउंट ल्होत्से और एवरेस्ट बेस कैंप के पास माउंट नुप्त्से क्षेत्र में मिले थे। 

नई दिल्लीJun 09, 2024 / 11:55 am

Jyoti Sharma

11 tons of garbage removed from Mount Everest

11 tons of garbage removed from Mount Everest

नेपाली की सेना ने हाल में अपने सालाना अभियान में माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) से 11 टन कूड़ा हटाने का दावा किया है। बताया गया है कि इस सफाई के दौरान उन्हें 4 लाशें और एक कंकाल भी मिला जिसे कचरे के साथ ही हटा दिया गया। सेना (Nepal Army) को आर्मी को माउंट एवरेस्ट, नुपसे और लोहसे जैसी चोटियों से कूड़ा हटाने में 55 दिनों का वक्त लग गया। सेना का अनुमान है कि एवरेस्ट पर 50 टन कूड़ा, और 200 से ज्यादा लाशें मौजूद हैं। नेपाली सेना ने अपने इस सफाई अभियान की शुरुआत साल 2019 में की थी और ये इसी से जुड़ा चौथा सफाई अभियान है।

पर्वतारोहियों के हैं Mount Everest पर पड़े मिले ये शव

सेना (Nepal) की टीम को इस कठिन अभियान में जो शव मिले हैं वो पर्वतारोहियों के हैं लेकिन कंकाल का पता नहीं चल पाया है वो किसका है। ये शव और कंकाल माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) की 8848.86 मीटर पर सबसे ऊंची चोटी, माउंट ल्होत्से और एवरेस्ट बेस कैंप के पास माउंट नुप्त्से क्षेत्र में मिले थे। 

जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर किया सफाई का फैसला

नेपाल की सेना ने इसी साल ये ऐलान किया था कि पर्वत का सफाई अभियान का उनका ये उद्देश्य बदलती जलवायु के युग में शक्तिशाली हिमालय में, विशेष रूप से नाजुक और संवेदनशील ऊंचाई वाले क्षेत्र में मानव निर्मित प्रदूषण पर नज़र रखना है। बता दें कि य़े अभिय़ान 7 अप्रैल को शुरू किया गया था। 

Hindi News/ world / Mount Everest: माउंट एवरेस्ट से हटाया गया 11 टन कचरा, साथ ही मिलीं 4 लाशें और एक कंकाल

ट्रेंडिंग वीडियो