विदेश

समंदर किनारे मिल गए ‘एलियन’! हैरान रह गए वैज्ञानिक, अब जांच में जुटे

अमरीका (USA) के कैलिफोर्निया में एलियन जैसे जीव (Alien like Creature) दिखाए दिए हैं। इनके मिलने से तो वैज्ञानिक भी चकित हैं कि पहली बार धरती पर इस तरह के जीव देखे गए हैं जो यहां के तो बिल्कुल नहीं लगते। वहीं लोगों में संशय पैदा हो गया है कि क्या ये सच में एलियन हैं।

Apr 07, 2024 / 09:18 am

Jyoti Sharma

Alien like Creature found on the seashore in California

वाशिंगटन। इन दिनों अमरीका के समुद्र तटों पर एलियन जैसे दिखने वाले जीव (Alien like Creature) देखे गए हैं। जिससे पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई है कि आखिर ये जीव है क्या, कहीं ये सच में तो एलियन (Alien) नहीं। अमरीकी वैज्ञानिक भी ये देखकर हैरान हैं कि पहली बार धरती पर या समंदर किनारे ये अजीब जीव आखिर है क्या? क्या वो अमरीका जो सालों से एलियन पर रिसर्च कर रहा है, उसे सफलता हासिल हो गई या फिर अभी भी ये दूर की ही कौड़ी है। दरअसल अमरीका में ओरेगॉन से कैलिफोर्निया (California) तक समुद्री तटों पर लाखों छोटे, नीले और अजीब से दिखने वाले जीवों की भरमार है। पहली बार आप इन्हें देखेंगे तो य़े किसी एलियन की तरह लगेंगे। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इन जीवों के पंख भी है जो इन्हें उड़ने में मदद करते हैं। यानी ये जीव परिंदों की श्रेणी में आते हैं।

एलिय़न जैसे जीव का ‘वेलेला’ है नाम

वैज्ञानिकों ने फिलहाल इन आकर्षक जीवों को (Alien like Creature) वेलेला या बाय द विंड सेलर का नाम दिया है। इनकी खासियत ये है कि हवा में उडऩे के दौरान ये अपने पाल जैसे पंखों का इस्तेमाल करते हैं। वेलेला अपने जालनुमा पंखों से समुद्री जीवों का शिकार करता है, इसलिए अपना ज्यादातर जीवन समुद्री धाराओं के साथ चलते हुए बिताता है। वेलेला प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में लंबी दूरी कर कैलिफोर्निया तट तक पहुंचते हैं। एलियन जैसे दिखने वाले इन छोटे जलीय परिंदों का नीला रंग इन्हें सूर्य की पराबैंगनी किरणों (Ultraviolet Ray) से बचाने के लिए सनस्क्रीन का कार्य करता है।

Alien like Creature found on the seashore in America

Alien के अस्तित्व की लगातार खोज कर रहा है अमरीका

दरअसल अमरीका (USA) सालों से एलियन के अस्तित्व को लेकर खोज कर रहा है जिसमें उसकी प्रमुख सहयोगी अंतरिक्ष एजेंसी NASA है। अमरीका पर तो ये तक आरोप लगे हैं कि एलियन उसी के कब्जे में है और वो एलियन के बारे में सब कुछ जानता है बस दुनिया से झूठ बोल रहा है। हालांकि इसके कभी भी पुख्ता दस्तावेज सामने नहीं आ पा हैं कि एलियन (Alien) अमेरिका में हैं या नहीं। फिर इन सबके बीच ये एलियन जैसे पक्षी (Alien like Creature) अचानक लाखों की संख्या में देखे गए तो हर कोई हैरान रह गया। उन्हें लगने लगा कि अब एलियन मिल ही गए हैं लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि ये जीव एक तरह के पक्षी हैं।

Alien like Creature found on the seashore in America

टूरिस्ट स्पॉट बने समंदर के ये तट

इस पक्षी की खोज के (Alien like Creature) बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने काफी खुशी जताई है। लोग अब वहां के समंदर के तटों पर जा रहे हैं और इन पक्षियों के साथ फोटो, सेल्फी ले रहे हैं। कुछ लोग इसे नीला ज्वार तक कह रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी वसंत ऋतु (Spring Season) चल रही है और इस मौसम में कई विदेशी पक्षी प्रवास पर रहते हैं तो हो सकता है कि ये पक्षी भी कहीं से आए हों।

Alien like Creature found on the seashore in America

वैज्ञानिकों की रिसर्च में कहा गया है कि एलियन जैसे दिखने वाले ये जीव क्षणभंगुर जीवों का समूह है। जो ज्यादातर समंदर तट पर रहते हैं तो इसी समंदर की लहरों में बह जाते हैं।

ये भी पढ़ें- धरती पर कभी आए ही नहीं एलियन! UFO और Aliens पर अमेरिका का नया दावा

Hindi News / world / समंदर किनारे मिल गए ‘एलियन’! हैरान रह गए वैज्ञानिक, अब जांच में जुटे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.