पेंटागन (Pentagon) की ये रिपोर्ट करीब 63 पेज की है जिसे ऐसे दावों का अब तक का सबसे व्यापक खंडन माना गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल पैट्रिक राइडर ने कहा कि पेंटागन ने खुले दिमाग और बिना किसी पूर्वाग्रह के तमाम दावों की समीक्षा की है लेकिन गुप्त कार्यक्रमों, छिपी हुई विदेशी तकनीक या किसी अन्य अलौकिक वस्तु के दावों का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं मिला है। आसमान में उड़ती हुई या धरती पर चलती हुई जो अजीब आकृति देखी गई, वो चीजें सामान्य वस्तुएं और घटनाएं थीं और गलत पहचान का नतीजा थीं।