11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट को ईरान से मिली जान से मारने की धमकी, मिलिट्री बेस में ली शरण

ईरान से जान की धमकी मिलने पर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट परिवार समेत मिलिट्री बेस पहुंचे। ट्रेजरी विभाग ने की पुष्टि।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 11 Nov 2026, 9:40 AM IST

Scott Bessent

स्कॉट बेसेंट, अमेरिकी वित्त मंत्री (फोटो- ANI)

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को ईरान से जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद उन्होंने मिलिट्री बेस में शरण ले ली। अमेरिकी न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज डिजिटल ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट किया कि ईरान की ओर से जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद, ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट एक मिलिट्री बेस पर चले गए हैं। ये धमकियां अब काफी गंभीर स्तर तक पहुंच गई थीं। अधिकारी के अनुसार, इन्हीं धमकियों की वजह से बेसेंट और उनके परिवार को वहां जाना पड़ा।

ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने उनके दूसरी जगह जाने की पुष्टि की है। विभाग का कहना है कि बेसेंट ईरानी शासन की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। वह प्रतिबंधों और व्यापार पाबंदियों के जरिए ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिशों का नेतृत्व कर रहे हैं।
वह प्रशासन के अकेले ऐसे वरिष्ठ अधिकारी नहीं हैं जिन्हें सुरक्षित आवास में जाना पड़ा है।

खबर अपडेट की जा रही है…