11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका की जेल में बंद था आतंकी, पर फोन कॉल के जरिए यूरोप में रच रहा था हमलों की साजिश!

Iran Backed Terror Network: अमरीका की ब्रुकलिन जेल में बंद एक आरोपी पर फोन कॉल के जरिए यूरोप और अमरीका में आतंकी हमलों की साजिश चलाने का आरोप है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह कोडवर्ड के जरिए बाहर मौजूद साथियों तक संदेश पहुंचाता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 11 Nov 2026, 9:19 AM IST

US Terror Plot

अमरीकी जेल में बंद आरोपी पर ब्रिटिश एयरबेस को निशाना बनाने की साजिश का आरोप। (फोटो सोर्स- @GlobalOSINTHQ)

US Terror Plot: अमरीका की जेल में बंद एक आरोपी पर ऐसा गंभीर आरोप लगा है, जिसे जानकर जांच एजेंसियां भी सतर्क हो गईं। आरोपी जेल के अंदर था, लेकिन बाहर उसका नेटवर्क सक्रिय था। वह फोन पर परिवार से बातचीत के दौरान खास शब्दों का इस्तेमाल कर अपने साथियों तक हमलों के निर्देश पहुंचा रहा था। अमरीकी जांच एजेंसियों का दावा है कि इस तरीके से वह यूरोप और अमरीका में यहूदी समुदायों को निशाना बनाने की साजिश चला रहा था। ब्रिटेन के एक सैन्य एयरबेस को भी निशाना बनाने की योजना थी।

मामला न्यूयॉर्क की ब्रुकलिन जेल में बंद ईरानी-इराकी नागरिक मोहम्मद बाकेर साद दाऊद अल-सादी से जुड़ा है। अमरीकी अभियोजकों ने मंगलवार को सार्वजनिक किए गए आरोपपत्र में उसके नेटवर्क और जेल से की गई बातचीत का ब्योरा दिया है। आरोप है कि वह फोन पर सीधे हमलों की बात नहीं करता था, बल्कि 'काम' और 'पुराना काम' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इन शब्दों के जरिए आतंकी गतिविधियों की चर्चा की जाती थी।

फोन पर बातचीत में छिपे थे हमलों के संकेत

आरोपपत्र के मुताबिक, 30 जुलाई को अल-सादी ने फोन पर अपनी बहन से पूछा कि पुराने काम का क्या हुआ? क्या उसे बंद कर दिया गया है या अभी रोककर रखा गया है? जवाब में उसकी बहन ने कथित तौर पर कहा कि योजना रद्द नहीं हुई है।

इसके बाद 24 सितंबर को एक और बातचीत में उसने अपने साथी मोहम्मद अली अल-हसानी के बारे में पूछा। उसने उसे पैसे देने की बात भी कही, ताकि योजना को आगे बढ़ाया जा सके। अमरीकी एजेंसियों का आरोप है कि अल-सादी परिवार के सदस्यों के जरिए जेल के बाहर मौजूद लोगों तक संदेश पहुंचा रहा था।

ब्रिटेन के सैन्य ठिकाने पर भी हमले की योजना

इस साजिश में ब्रिटेन का RAF फेयरफोर्ड एयरबेस भी निशाने पर था। पश्चिमी इंग्लैंड में स्थित इस ठिकाने पर अमरीकी सैनिक तैनात हैं। सितंबर में एयरबेस की ओर जा रही तीन संदिग्ध वैन मिलने के बाद ब्रिटिश सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की थी। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में दो लोगों को दोबारा गिरफ्तार कर ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोप लगाए गए।

अमरीकी अभियोजकों ने अल-सादी के साथ ईरानी नागरिक मोहसिन मोहाजेरी और इराकी नागरिक मोहम्मद अली अल-हसानी को भी आरोपी बनाया है। तीनों पर यूरोप और अमरीका में यहूदी समुदायों के खिलाफ करीब 20 हमलों की योजना बनाने का आरोप है। आरोपपत्र में लंदन की एक यहूदी चैरिटी संस्था और एक सिनेगॉग को आग लगाने की साजिश का भी जिक्र है।

एफबीआई रिकॉर्ड कर रही थी फोन कॉल

अल-सादी को मई में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है। एफबीआई उसकी फोन और वीडियो कॉल पर नजर रख रही थी। जून से सितंबर के बीच उसने नौ बार फोन या वीडियो कॉल की। जांच एजेंसियों को शक हुआ कि वह बातचीत के दौरान गुप्त संदेश भेज रहा है। इसके बाद अभियोजकों ने उसकी फोन कॉल पर और पाबंदियां लगाने की मांग की।

अल-सादी ने जून में अदालत में अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था। उसे जमानत नहीं मिली है। अमरीकी अधिकारियों का दावा है कि वह ईरान समर्थित संगठन कताइब हिजबुल्लाह का कमांडर था और इस नेटवर्क के जरिए अमरीकी और इजराइली ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। ईरान ने ब्रिटेन में सामने आई साजिश में अपना हाथ होने से इनकार किया है।