Bhaidooj 2026 : 5 दिन का दीपोत्सव अब अंतिम चरण पर है। तिथि भेद के कारण इस बार यह 6 दिवसीय रहा जिसका बुधवार को भाईदूज के साथ ही समापन होगा। आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इसे यम द्वितीया, भाईदूज, भ्रातृ द्वितीया, चन्द्रदर्शन मुहूर्त, श्रीविश्वकर्मा पूजा, चित्रगुप्त पूजा, लेखन्यादि पूजा आदि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कायस्थ समाज द्वारा यम द्वितीया पर्व मनाया जा रहा है जोकि समाज के लिए विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। भाई बहन के स्नेह पर्व भाई दूज के लिए आज सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा है। अनुकूल समय में भाई दूज का तिलक करने के लिए सुबह से शाम तक शुभ मुहूर्त है। मध्यान्ह का मुहूर्त विशेष लाभदायक हो सकता है।