Bhaidooj 2026 : 5 दिन का दीपोत्सव इस बार 6 दिनों का हो गया है। तिथि भेद के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। धनतेरस, रूप चौदस और दिवाली के बाद अब गोवर्धन पूजा, अन्नकूट व भाई दूज जैसे त्योहार हैं। पंचांग भेद के कारण ये त्योहार भी दो दिन पड रहे हैं। जहां गोवर्धन पूजा व अन्नकूट, सोमवार और मंगलवार को मनाए जा रहे हैं वहीं भाई बहन के स्नेह का पर्व भाई दूज भी मंगलवार तथा बुधवार को मनाने की बात कही जा रही है। हालांकि अधिकांश धर्माचार्यों का कहना है कि शास्त्र के अनुसार भाईदूज 11 नवंबर को ही मनाना उचित होगा।