तिथि भेद के कारण इस बार गोवर्धन पूजा महोत्सव सोमवार के साथ ही मंगलवार के दिन भी मनाया जाएगा। घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजन होगा। मंदिरों में भगवान को विभिन्न पकवानों का भोग लगाकर अन्नकूट उत्सव मनाया जाएगा। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की खुशहाली और प्रकृति की समृद्धि की कामना करेंगे। कई स्थानों पर सामूहिक पूजा, भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण के आयोजन भी होंगे। इस दिन भगवान को मौसमी सब्जियों, मिठाइयों और विविध व्यंजनों का भोग लगाने की परंपरा है।