scriptमेडागास्कर में चक्रवात गैमेन ने मचाई तबाही, अब तक 14 लोगों की मौत | Cyclone Gamane killed 14 people in Madagascar so far | Patrika News
विदेश

मेडागास्कर में चक्रवात गैमेन ने मचाई तबाही, अब तक 14 लोगों की मौत

Cyclone Gamane In Madagascar: मेडागास्कर में इस समय चक्रवात गैमेन कहर बरपा रहा है। इस वजह से जान-माल का भी नुकसान हो रहा है।

नई दिल्लीMar 29, 2024 / 01:29 pm

Tanay Mishra

cyclone_gamane_in_madagascar.jpg

Cyclone Gamane

मौसम कब और कहाँ पलटी मार जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मौसम की मार भी बड़ी खतरनाक होती है और यह कब पड़ जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इस वजह से लोगों को भी बड़ी परेशानी होती है। मौसम की मार का ऐसा ही मंज़र मेडागास्कर (Madagascar) में देखने को मिल रहा है। मेडागास्कर में इस समय चक्रवात गैमेन (Cyclone Gamane) ने तबाही मचा रखी है।


अब तक 14 लोगों की मौत

मेडागास्कर में इस समय चक्रवात गैमेन की वजह से बाढ़ आ गई है। चक्रवात का कहर इतना ज़्यादा है कि इससे मेडागास्कर में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वाले लोग चार अलग-अलग इलाकों से थे।


चक्रवात की वजह से बढ़ रही है परेशानी

चक्रवात गैमेन का असर करीब 34,800 लोगों पर पड़ा है और करीब 1,600 घरों में बाढ़ की वजह से पानी भर चुका है। लगभग 18,565 लोगों या 4,849 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 3 लोग अभी भी इस वजह से लापता चल रहे हैं।

सड़कें बाधित, यातायात प्रभावित

मेडागास्कर में सड़कों पर भी पानी भर गया है। मेडागास्कर में चक्रवात गैमेन की वजह से कई जगहों पर बाढ़ आई गई है और इस वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है।

Home / world / मेडागास्कर में चक्रवात गैमेन ने मचाई तबाही, अब तक 14 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो