scriptबोलीविया में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.7 की तीव्रता | Earthquake of magnitude 4.7 strikes Bolivia | Patrika News
विदेश

बोलीविया में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.7 की तीव्रता

Bolivia Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामलों के बीच आज बोलीविया में भूकंप आया है।

Feb 02, 2024 / 05:55 pm

Tanay Mishra

earthquake-.jpg

Earthquake in Greece

दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर हर दिन कई भूकंप आ रहे हैं और इनमें इजाफा भी हो रहा है। आज, शुक्रवार, 2 फरवरी को आए भूकंपों में बोलीविया (Bolivia) में आया भूकंप भी शामिल है। आज बोलीविया के अटोचा (Atocha) से 83 किलोमीटर साउथवेस्ट में भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी बोलीविया में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

बोलीविया में आज आए भूकंप की गहराई 245.7 किलोमीटर रही।


https://twitter.com/WorldEQLocator/status/1753365524640317494?ref_src=twsrc%5Etfw


नहीं हुआ नुकसान

बोलीविया में आज आए इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र में लोगों को हल्का झटका ज़रूर महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

कंगाल पाकिस्तान कर रहा है मालदीव की मदद के वादे, भारत से विवाद का फायदा उठाने की कोशिश



Hindi News/ world / बोलीविया में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.7 की तीव्रता

ट्रेंडिंग वीडियो