scriptपेरू में भूकंप के झटके से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 तीव्रता | Earthquake of magnitude 5.5 strikes Peru's Maca region | Patrika News
विदेश

पेरू में भूकंप के झटके से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 तीव्रता

Earthquake In Peru: दुनियाभर में पिछले कुछ महीनों में भूकंपों के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। आए दिन दुनिया में कही न कही भूकंप का मामला देखने को मिलता है। अब हाल ही में पेरू में भूकंप का झटका महसूस किया गया है।

जयपुरJun 03, 2023 / 12:30 pm

Tanay Mishra

earthquake_scale.jpg

Earthquake in Japan

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनिया में कहीं न कही आए दिन भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। अब भूकंप का एक और मामला आज देखने को मिला। यह भूकंप पेरू में आया। जानकारी के अनुसार आज, शनिवार, 3 जून को पेरू (Peru) के माका (Maca) जिले से करीब 9 किलोमीटर साउथ साउथईस्ट में आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह करीब 7 बजकर 19 मिनट (पेरू के समयानुसार बीती रात करीब 8 बजकर 49 मिनट) पर आया।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने पेरू के माका में आए इस भूकंप की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही।

https://twitter.com/Reuters/status/1664849570440921089?ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

Twitter ने एक महीने में भारत में 25 लाख से ज़्यादा अकाउंट्स किए बैन, जानिए क्या है वजह

नहीं हुआ नुकसान

जानकारी के अनुसार पेरू के माका में आए इस भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान देखने को नहीं मिला है। हालांकि भूकंप के झटके से धरती के कांपने की वजह से लोग कुछ समय चिंतित ज़रूर हो गए, पर किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

World Bicycle Day 2023: जानिए दुनिया के 5 ऐसे शहर जहाँ साइकिल है काफी पॉपुलर

Home / world / पेरू में भूकंप के झटके से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 तीव्रता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो