
Earthquake in Madagascar
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में हो रहा इजाफा जगजाहिर है और किसी से भी छिपा नहीं है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, गुरुवार, 4 अप्रैल को आए भूकंपों में जापान (Japan) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 रही। यह भूकंप मिनामी-सोमा (Minami-Sōma) से 83 किलोमीटर ईस्ट में आया। जापान में आए इस भूकंप का समय भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 46 मिनट रहा। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी देश में आए इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
जापान में आज आए इस भूकंप की गहराई 40.1 किलोमीटर रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी इसकी पुष्टि की।
इमारतें हिली, लोगों में मची भगदड़
जापान में आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास भी लोगों ने झटका महसूस किया। इस भूकंप से कई इमारतों के साथ ही लोगों के घर भी हिले, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि इस भूकंप से किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ।
सुनामी का खतरा नहीं
जापान में आज आए इस भूकंप से सुनामी को कोई खतरा नहीं है। हालांकि फिर भी जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी और सुनामी संबंधित एजेंसी ने स्थिति पर नज़र बनाई हुई हैं।
भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- ईरान कर सकता है अगले 48 घंटे में इज़रायल पर हमला
Published on:
04 Apr 2024 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
