scriptथाईलैंड में चार सौ किलो हाथी दांत जब्त | Four hundred kilos of ivory seized in Thailand | Patrika News
विदेश

थाईलैंड में चार सौ किलो हाथी दांत जब्त

 सीमा शुल्क विभाग के महानिदेशक सोमाची सुज्जापोंगे ने कहा कि अधिकारियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि तस्करी के लिए भारी मात्रा में हाथी दांत थाईलैंड लाया जा रहा है।

Apr 21, 2015 / 01:53 am

थाईलैंड के सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोमवार को चार सौ किलो हाथी दांत जब्त किया। इनकी कीमत 60 लाख डॉलर बताई जा रही है।

 सीमा शुल्क विभाग के महानिदेशक सोमाची सुज्जापोंगे ने कहा कि अधिकारियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि तस्करी के लिए भारी मात्रा में हाथी दांत थाईलैंड लाया जा रहा है।

चीन तथा वियतनाम में जेवर बनाने के लिए हाथी दांत की काफी मांग है इसलिए यहां से इसकी तस्करी की जाती है।

एक अधिकारी ने बताया कि थाईलैंड के इतिहास में हाथी दांत जब्त करने का यह सबसे बड़ा मामला है। इसे बैग में छुपा कर रखा गया था। यह कांगो गणराज्य से लाया गया था। इसे चीन, वियतनाम तथा थाईलैंड में बेचने की योजना थी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में करीब 20 हजार अफ्रीकी हाथियों के मारे जाने की बात सामने आई थी।

Home / world / थाईलैंड में चार सौ किलो हाथी दांत जब्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो