scriptNigeria: नाइजीरिया में बंदूकधारियों का मस्जिद पर हमला, इमाम को गोली मारी, 19 को किया अगवा | gunmen-kidnap-worshippers-in-nigeria-mosque-attack | Patrika News
विदेश

Nigeria: नाइजीरिया में बंदूकधारियों का मस्जिद पर हमला, इमाम को गोली मारी, 19 को किया अगवा

Nigeria mosque attack: फिरौती और लूटपाट से त्रस्त नाइजीरिया में एक मस्जिद पर हमला कर इमाम और एक अन्य को गोली मार दी गई है। बंदूकधारियों ने 19 मुस्लिम नमाजियों का अपहरण भी कर लिया।

नई दिल्लीDec 05, 2022 / 10:20 am

Amit Purohit

nigeria_mosque_attack_1.jpg

Nigeria’s armed gangs, known as bandits, attack communities and kill victims or kidnap them for ransom. (File photo)

नाइजीरिया में शाम की नमाज के दौरान कैटसिना राज्य के मैगामजी गांव में मस्जिद पर बंदूकधारियों ने धावा बोल दिया और इमाम और एक अन्य नमाजी को गोली मार दी। कई मुस्लिम धर्मावलंबी बचकर भागने में कामयाब हो गए जबकि बंदूकधारी 19 नमाजियों को अपने साथ ले गए।
पुलिस ने छह को बचाया
पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद बंदूकधारियों का पीछा किया गया। छह को उनके अपहरणकर्ताओं से बचाने में सफल रहे, जबकि शेष 13 को मुक्त करने के प्रयास चल रहे हैं। घायल हुए दो लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
गिरोहों का आतंक
उत्तर पश्चिमी और मध्य नाइजीरिया स्थानीय रूप से बैंडिट्स के रूप में जाने जाने वाले आपराधिक गिरोहों से आतंकित रहते हैं। ये लोग गांवों में छापे मारते हैं, मवेशियों की चोरी करते हैं, फिरौती के लिए अपहरण करते हैं और सामान लूटने के बाद घरों को जला देते हैं।
फिरौती के बाद रिहाई
आमतौर पर फिरौती देने के बाद बंधकों को रिहा कर दिया जाता है। अपहरण करने के बाद लोगों को विशाल रुगु वन में रखा जाता है। पुलिस का वहां पहुंचना नामुमकिन सा है। यह दुर्गम जंगल कैटसिना सहित उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में चार राज्यों में फैला हुआ है।
पिछले महीने मारे गए 15
पिछले महीने, पड़ोसी कडुना राज्य के गांवों में इनके सिलसिलेवार हमलों में 15 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी पर अपने आठ साल के कार्यकाल के अंत में हिंसा को समाप्त करने का अत्यधिक दबाव है।

Home / world / Nigeria: नाइजीरिया में बंदूकधारियों का मस्जिद पर हमला, इमाम को गोली मारी, 19 को किया अगवा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो