scriptअमरीकी राष्ट्रपति चुनाव का गणित बदल रहा तेजी से, पहली बार सर्वेक्षण में हिलेरी से आगे निकले ट्रंप | Hillary Clinton Campaign accuses FBI Director of double standard | Patrika News
विदेश

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव का गणित बदल रहा तेजी से, पहली बार सर्वेक्षण में हिलेरी से आगे निकले ट्रंप

हावर्ड यूनिवर्सिटी के अखबार ‘द हार्वर्ड क्रिमसन’ की ओर से कराए गए सर्वे से पता चलता है कि हिलेरी की सबसे बड़ी ताकत प्रतिद्वंद्वी ट्रंप ही हैं।

Nov 01, 2016 / 11:35 pm

balram singh

Hillary Clinton

Hillary Clinton

आठ नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने एक सर्वेक्षण में अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को पीछे छोड़ दिया है। एबीसी न्यूज/वाशिंगटन पोस्ट के ताजा सर्वे में उन्हें 46 और हिलेरी को 45 फीसद मत मिले हैं। हालांकि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और मूडी मॉडल हिलेरी की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। 
हावर्ड यूनिवर्सिटी के अखबार ‘द हार्वर्ड क्रिमसन’ की ओर से कराए गए सर्वे से पता चलता है कि हिलेरी की सबसे बड़ी ताकत प्रतिद्वंद्वी ट्रंप ही हैं।

सर्वे में शामिल छात्रों ने हिलेरी को भरोसेमंद नहीं माना, पर ट्रंप से बेहतर बताया। 87 फीसद छात्रों ने हिलेरी और महज छह फीसद ने ट्रंप का समर्थन किया। हिलेरी को उनके 56 फीसद समर्थक भरोसेमंद नहीं मानते। ट्रंप को उनके 52 फीसद समर्थकों ने विश्वसनीय बताया।
90 फीसद ने बताया कि ज्यादा राजनीतिक अनुभव हिलेरी को बढ़त दिलाता है। वहीं, 95 फीसद ने मुस्लिम और प्रवासी विरोधी बयानों को ट्रंप के लिए नुकसानदेह माना। 

Home / world / अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव का गणित बदल रहा तेजी से, पहली बार सर्वेक्षण में हिलेरी से आगे निकले ट्रंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो