scriptसात हजार वर्ष पहले कैसे समुद्र में समा गया था एक गांव | How did a village dissolve in the sea seven thousand years ago | Patrika News
विदेश

सात हजार वर्ष पहले कैसे समुद्र में समा गया था एक गांव

इजराइल के तट पर मिली संरचना : वैज्ञानिकों ने कहा तब प्राकृतिक आपदा थी, अब ग्लोबल वार्मिंग के लिए इंसान जिम्मेदार

Feb 11, 2020 / 05:54 pm

pushpesh

सात हजार वर्ष पहले कैसे समुद्र में समा गया था एक गांव

7 हजार वर्ष पुरानी संरचना

जयपुर.

धरती का तापमान बढऩे से समुद्रों के जलस्तर में वृद्धि मौजूदा समय की चिंता जरूर है, लेकिन सात हजार साल पहले ऐसा हो चुका है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण है इजराइल के तट पर मिली 7 हजार वर्ष पुरानी समुद्री दीवार, जो टेल हृीज गांव को बचाने के लिए बनाई गई थी, लेकिन बचा नहीं पाई। पुरातत्वविदों का कहना है कि लगभग 7 हजार वर्ष पहले हिमयुग की समाप्ति प्रक्रिया में ग्लेशियर पिघल रहे थे। समुद्र की तूफानी लहरों से तब एक गांव को बचाने के लिए लोगों ने पत्थरों की दीवार बनाई थी।
लॉस एंजिल्स के पुरातत्वविद एमी गुसिक कहते हैं, हजारों वर्ष पुरानी वह घटना आज हमारे लिए कड़ा सबक है। इजराइल में हाइफा विवि के पुरातत्वविद एहद गैलीली की टीम ने 2012 में पहली बार शिलाखंडों को जोडकऱ बनाई 100 मीटर लंबी दीवार को खोजा था, जो चार मीटर पानी में डूबी हुई थी। हालांकि सबसे पहले दीवार का पता 1960 में तब लगा, जब कुछ गोताखोरों को जहाज के टुकड़े और इंसानों की हड्डियां मिलीं थी। इस दीवार का ज्यादातर हिस्सा समुद्र में तीन से चार मीटर पानी में डूबा हुआ है। इसके बाद 2012 और फिर 2015 में तूफान के बाद ये नजर आने लगी थी। यहां मिले सबूतों को देखकर लगता है कि ये लोग कृषि कार्य करते थे और फलों से तेल निकालना जानते थे।
हर वर्ष बढ़ रहा 9 मिलीमीटर जलस्तर
विश्लेषकों का कहना है कि सात हजार से 9 हजार वर्ष पूर्व इजराइल के उत्तरी तट पर भूमध्यसागरीय जलस्तर लगभग चार मिलीमीटर प्रति वर्ष की दर से बढ़ा। मियामी में 2006 से प्रति वर्ष लगभग 9 मिमी. समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। यदि यही गति रहती है तो 2100 तक महासागरों का जलस्तर 65 सेंटीमीटर से अधिक हो जाएगा।

Home / world / सात हजार वर्ष पहले कैसे समुद्र में समा गया था एक गांव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो