scriptअब श्रीलंका में भी चलेगा भारत का PhonePe, धड़ाधड़ होंगे कैशलेस ट्रांजैक्शन | India launches PhonePe in Sri Lanka | Patrika News
विदेश

अब श्रीलंका में भी चलेगा भारत का PhonePe, धड़ाधड़ होंगे कैशलेस ट्रांजैक्शन

PhonePe ने घोषणा की है कि उसने लंकापे (Lanka Pe) के सहयोग से UPI भुगतान स्वीकृति को सक्षम किया है। PhonePe ने कहा कि श्रीलंका जाने वाले उसके App के यूजर्स अब देश भर के लंकापेक्यूआर (Lanka Pe QR) व्यापारियों में UPI का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं।

नई दिल्लीMay 16, 2024 / 04:59 pm

Jyoti Sharma

India launches PhonePe in Sri Lanka

India launches PhonePe in Sri Lanka

अब श्रीलंका (Shri Lanka) में भी फोनपे धड़ाधड़ चलेगा। भारत की फिनटेक कंपनी PhonePe ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को श्रीलंका में लॉन्च कर दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी वर्चुअल तरीके से जुड़े और कार्यक्रम को संबोधित किया। सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के गवर्नर नंदलाल वीरसिंघे और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका में लॉन्च कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह हिंद महासागर क्षेत्र के तीन देशों के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि “आज हिंद महासागर क्षेत्र के तीन मित्र देशों के लिए विशेष दिन है। आज हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक डिजिटल तरीके से जोड़ रहे हैं। यह हमारे लोगों के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

Lanka Pe पर होगा ट्रांजैक्शन

एक्स पर एक पोस्ट में, श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि फिनटेक कनेक्टिविटी में नए मोर्चे खुल रहे हैं! अब श्रीलंका में पर्यटकों के लिए आसानी होगी और ट्रांजैक्शन और मजबूत तरीके से होंगे। बीती 15 मई को PhonePe ने घोषणा की कि उसने लंकापे (Lanka Pe) के सहयोग से UPI भुगतान स्वीकृति को सक्षम किया है। PhonePe ने कहा कि श्रीलंका जाने वाले उसके App के यूजर्स अब देश भर के लंकापेक्यूआर (Lanka Pe QR) व्यापारियों में UPI का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं।

श्रीलंका में PhonePe यूजर्स कर सकेंगे आसानी से भुगतान

PhonePe यूजर्स नकदी ले जाने या करेंसी कन्वर्टर को गिने बिना सुरक्षित और तुरंत भुगतान करने के लिए Lanka QR कोड को स्कैन कर सकते हैं। बता दें कि भारत, जो फिनटेक इनोवेशन और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में अग्रणी बनकर उभरा है, ने अपने विकास के अनुभवों और इनोवेशन को साझेदार देशों के साथ साझा करने पर जोर दिया है।

Hindi News/ world / अब श्रीलंका में भी चलेगा भारत का PhonePe, धड़ाधड़ होंगे कैशलेस ट्रांजैक्शन

ट्रेंडिंग वीडियो