scriptनेपाल-भारत सीमा 72 घंटे के लिए हुई सील, इस कारण बढ़ा दी गई है पहरेदारी | india nepal border seal due to assembly election 2017 | Patrika News
विदेश

नेपाल-भारत सीमा 72 घंटे के लिए हुई सील, इस कारण बढ़ा दी गई है पहरेदारी

पश्चिमी चौकियों गड्डाचौकी और ब्रह्मदेव को रविवार शाम से बंद कर दिया गया है और दोधरा चंदानी और बेलौरी चौकियों को सोमवार शाम से सील कर दिया गया है।

Feb 13, 2017 / 10:15 pm

पुनीत कुमार

nepal

nepal

भारत में हो रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए रविवार शाम से नेपाल-भारत पर पहरेदारी कड़ी कर दी गई है। तो वहीं कंचनपुर जिले में नेपाल-भारत सीमा पर स्थित चौकियों को रविवार शाम से 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। यह कदम देश में सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान को ध्यान में रखकर उठाया गया है। 
हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, पश्चिमी चौकियों गड्डाचौकी और ब्रह्मदेव को रविवार शाम से बंद कर दिया गया है और दोधरा चंदानी और बेलौरी चौकियों को सोमवार शाम से सील कर दिया जाएगा। 

गौरतलब है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होने हैं। जहां नेपाल की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के हिस्से में दूसरे चरण के तहत 15 फरवरी को मतदान होने हैं।
कंचनपुर के पुलिस उपाधीक्षक नैनसिंह कार्की ने कहा कि बेलदांडी और त्रिभुवन बस्ती में नेपाल-भारत चौकियां मंगलवार शाम से बंद रहेंगी, जिसे बुधवार शाम पांच बजे के बाद फिर से खोल दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया है कि सीमा चौकियों को बंद करने का फैसला मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए किया गया है। इसके अलावा नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में भारतीय पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव के मद्देनजर 14 फरवरी की शाम पांच बजे से 15 फरवरी की शाम पांच बजे तक के लिए सीमा पर पैदल आवागमन पर भी रोक लगा दी जाएगी। फिलहाल भारत – नेपाल सीमा पर इसके को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। 

Home / world / नेपाल-भारत सीमा 72 घंटे के लिए हुई सील, इस कारण बढ़ा दी गई है पहरेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो