अमरीका में अवैध प्रवेश के लिए भारतीयों से वसूले जाते हैं तीन गुना ज्यादा पैसे
नई दिल्लीPublished: Feb 04, 2023 11:19:35 pm
अमरीका के दक्षिण से आने वाले अवैध अप्रवासियों पर राष्ट्रपति जो बाइडेन की सख्ती के बाद से अवैध अप्रवासियों का मुद्दा अमरीका में फिर से चर्चा में बना हुआ है।
वॉशिंगटन। अमरीका के दक्षिण से आने वाले अवैध अप्रवासियों पर राष्ट्रपति जो बाइडेन की सख्ती के बाद से अवैध अप्रवासियों का मुद्दा अमरीका में फिर से चर्चा में बना हुआ है। इसी संबंध में अमरीका के दक्षिणी-पश्चिमी राज्य एरिजोना की कोचाइस काउंटी के शेरिफ मार्क डैनल्स ने वाशिंगटन में सांसदों से कहा है कि एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन (कॉर्टेल) अमरीकी सीमा में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने में अप्रवासियों की मदद करता है। कांग्रेस सदस्य बैरी मूरे के सवाल के जवाब में डैनल्स ने इसी सप्ताह सदन की न्यायपालिका समिति के सदस्यों को बताया कि यह कॉर्टेल विदेशी नागरिक को गैरकानूनी तरीके से अमरीका में प्रवेश कराने के लिए कम से कम 7,000 डॉलर वसूलता है, जबकि भारतीय लोगों के अवैध प्रवेश के लिए ये राशि 21000 डॉलर है।