scriptKim Jong Un: क्या जापान पर हमला करने वाले हैं किम जोंग? उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, अलर्ट जारी | Japan on alert after North Korea launches ballistic missile | Patrika News
विदेश

Kim Jong Un: क्या जापान पर हमला करने वाले हैं किम जोंग? उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, अलर्ट जारी

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया की दागी गई ये बैलिस्टिक मिसाइल लगभग 300 किलोमीटर तक उड़ीं और फिर समुद्र में जा गिरीं। दक्षिण कोरिया का कहना है कि ये मिसाइल का प्रक्षेपण तब किया गया है जब दक्षिण कोरिया के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने अमेरिका के अंतरिक्ष कमान के कमांडर से मुलाकात की थी।

नई दिल्लीApr 22, 2024 / 02:12 pm

Jyoti Sharma

Kim Jong Un

Japan on alert after North Korea launches ballistic missile

एक घटना ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) के खतरनाक मंसूबों की तरफ पूरी दुनिया का ध्यान केंद्रित कर दिया है। दरअसल उत्तर कोरिया ने सोमवार को पूर्वी तट के पास एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। जिससे दक्षिण कोरिया (South Korea) और जापान अलर्ट हो गया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उत्तर कोरिया (North Korea) ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इसके अलावा जापानी तट रक्षक ने भी इसे लेकर अलर्ट किया है। तट रक्षक ने कहा है कि ऐसा लगता है कि ये मिसाइल जापान (Japan) के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरा है। फिलहाल इसके अलावा दोनों देशों की सरकारों के पास कोई विस्तृत जानकारी नहीं है।

जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र पर आकर गिरी है मिसाइल

इस मामले को लेकर दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी प्योंगयांग के पास से कम दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ये मिसाइलें लगभग 300 किलोमीटर तक उड़ीं और फिर समुद्र में जा गिरीं।

दक्षिण कोरिया और जापान दोनों अलर्ट पर

गौर करने वाली बात ये है कि उत्तर कोरिया ने ये बैलिस्टिक मिसाइल तब दागी है जब दक्षिण कोरिया के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने उत्तर के टोही उपग्रह विकास और प्योंगयांग के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग पर चर्चा करने के लिए बीते सोमवार को अमेरिकी अंतरिक्ष कमान के कमांडर जनरल से मुलाकात की थी। हो ना हो इससे उत्तर कोरिया को ये लगा कि अमेरिका के साथ मिलकर दक्षिण कोरिया उसके खिलाफ कोई योजना तो नहीं बना रहा। फिलहाल दक्षिण कोरिया और जापान दोनों अलर्ट पर हैं। 

Home / world / Kim Jong Un: क्या जापान पर हमला करने वाले हैं किम जोंग? उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, अलर्ट जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो