scriptइंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 6.4 दर्ज की गई तीव्रता | Magnitude 6.4 Earthquake hits Indonesia's West Java | Patrika News
विदेश

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 6.4 दर्ज की गई तीव्रता

इंडनोशिया के पश्चिम जावा में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस भूकंप के झटको के बारे में जानकारी दी है। तो वहीं अधिकारी इस भूकंप के बाद हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

Dec 03, 2022 / 05:10 pm

Archana Keshri

Magnitude 6.4 Earthquake hits Indonesia's West Java

Magnitude 6.4 Earthquake hits Indonesia’s West Java

इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा इलाके में शनिवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। जकार्ता में भी झटके महसूस किए गए। देश की जियोफिजिक्स एजेंसी बीएमकेजी ने कहा कि इंडोनेशिया में भूकंप 118 किमी (73 मील) की गहराई पर था। एजेंसी ने कहा कि पश्चिम जावा क्षेत्र में आए भूकंप में सुनामी की कोई संभावना नहीं थी।

अभी तक किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। उपरिकेंद्र से लगभग 50 किमी (30 मील) दूर एक कस्बे गरुत में अधिकारियों ने कहा कि वो अभी इसकी जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि वो भूकंप के बाद हुए नुकसान का भी आंकलन कर रहे हैं। वहीं, भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।
 


आपको बता दें, पिछले महीने पश्चिमी जावा के सियानजुर में 5.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया था, जिसमें 300 से अधिक लोग मारे गए थे। इस भूकंप में लगभग 700 लोग घायल भी हुए थे। इनमें से अधिकरत लोगों के इमारत के मलबे में दबने के कारण हड्डियां टूट गई थीं।

यह भी पढ़ें

सस्ता तेल मांगने गया था पाकिस्तान, रूस ने दुत्कारा

Home / world / इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 6.4 दर्ज की गई तीव्रता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो