scriptजापान के नए प्रधानमंत्री 71 वर्ष की उम्र में रोज लगाते हैं 200 सिटअप्स | New Prime Minister of Japan puts 200 sit-ups daily | Patrika News
विदेश

जापान के नए प्रधानमंत्री 71 वर्ष की उम्र में रोज लगाते हैं 200 सिटअप्स

-शाही परिवार के बारे में क्या सोचते हैं योशिहिदे सुगा? (Yoshihide Suga)

Sep 20, 2020 / 11:32 pm

pushpesh

जापान के नए प्रधानमंत्री रोज लगाते हैं 200 सिटअप्स

पिछले वर्ष नारूहितो के सम्राट बनने पर नए युग का आगाज करते सुगा

टोक्यो. एक साधारण किसान के बेटे जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की कर्मठता, सादगी और ईमानदारी के चर्चे तो अक्सर होते रहे हैं, लेकिन कम ही लोग जानते होंगे निवर्तमान प्रधानमंत्री शिंजो आबे से पांच वर्ष बड़े सुगा 71 वर्ष की उम्र में भी 200 सिटअप्स लगा लेते हैं। शराब से दूरी और विनम्रता उनकी सेहत का राज है।
दक्षिण कोरिया में मूर्ति से क्यों बोखलाया जापान

सुगा, आबे के विश्वासपात्र करीबियों में हैं, लेकिन आज तक के जापानी नेताओं से अलग वे राजवंश की जय-जयकार नहीं करते। 1973 में स्नातक करने वाले सुगा को 2005 में पहली बार तत्कालीन प्रधानमंत्री युनिशिरो कोइजुमी ने कैबिनेट का हिस्सा बनाया। इसके बाद शिंजो आबे ने उन्हें कैबिनेट सचिव बनाया और सुगा ने पूरी निष्ठा से यह पद संभाला। अगले वर्ष होने वाले चुनाव से पहले उन्हें साबित करना होगा कि वह कार्यवाहक नेता के रूप में याद किए जाना पसंद करेंगे या फिर चुनकर आएंगे।
नए युग की शुरुआत करने वाले ‘अंकल रीवा’
जापान में पिछले वर्ष नारूहितो के सम्राट बनने के साथ ही नया युग रीवा शुरू हुआ। नए युग का आह्वान करती तख्ती को थामने के लिए उनका नाम चुना गया। इसके बाद उन्हें ‘अंकल रीवा’ के नाम से जाना जाने लगा। स्वास्थ्य कारणों से बीच कार्यकाल में पद छोडऩे वाले आबे उनके लिए मुश्किल हालात छोड़ गए हैं। कोविड-19 से निपटने के अलावा देश की लडखड़़ाती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उत्पादकता हाशिए पर है और जन्मदर किसी भी विकसित देश की तुलना में सबसे कम।

Home / world / जापान के नए प्रधानमंत्री 71 वर्ष की उम्र में रोज लगाते हैं 200 सिटअप्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो