scriptपहली विदेश यात्रा पर जापान जाएंगे पर्रिकर | Parrikar will go to japan for his first foreign visit | Patrika News
राजनीति

पहली विदेश यात्रा पर जापान जाएंगे पर्रिकर

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर इस महीने के अंत में दो दिन की जापान यात्रा
पर जायेंगे

Mar 17, 2015 / 11:55 pm

सुभेश शर्मा

manohar parrikar

manohar parrikar

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर इस महीने के अंत में दो दिन की जापान यात्रा पर जायेंगे। रक्षा मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। पर्रिकर की जापान यात्रा को रणनीतिक द्यष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि जापान के साथ भारत के बढते रक्षा संबंधों को लेकर पडोसी देश चीन पहले से ही भौंहें ताने हुए है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आज यूनीवार्ता को बताया कि श्री पर्रिकर 30 और 31 मार्च को जापान में रहेंगे।

भारत के रक्षा मंत्री की विदेश यात्रा 17 महीने बाद हो रही है। इससे पहले पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी नवम्बर 2013 में रूस की यात्रा पर गये थे। इन 17 महीनों के दौरान दुनिया के देशों के 30 रक्षा मंत्री भारत की यात्रा पर आये थे और उन्होंने भारतीय रक्षा मंत्री को अपने यहां आने का न्यौता दिया था। पर्रिकर की यात्रा का जापान को भी उत्सुकता से इंतजार है क्योंकि जापान से 12 यूएस 2 विमान की खरीद के बारे में भारत की रक्षा खरीद परिषद सक्रियता से विचार कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने अब तक के कार्यकाल में जापान के अपने समकक्ष से तीन बार मिल चुके हैं और इससे चीन में बेचैनी है। चीन का जापान से टकराव का लंबा इतिहास है और वह जापान को अपने लिए एक खतरे के रूप में देखता है। चीन के जापान और भारत सहित कई देशों के साथ जमीन संबंधी विवाद हैं और उसे चिंता है कि जापान इन देशों के साथ मिलकर कोई मोर्चा बना सकता है।

Home / Political / पहली विदेश यात्रा पर जापान जाएंगे पर्रिकर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो