scriptदेश से बाहर निकलने की फ्लाइट में एक टिकट के लिए 21 लाख रुपए तक खर्च कर रहे रूसी लोग, पुतिन के फैसले से देश में खलबली | Russian people are spending up to 21 lakh rupees to get seat in plane | Patrika News
राष्ट्रीय

देश से बाहर निकलने की फ्लाइट में एक टिकट के लिए 21 लाख रुपए तक खर्च कर रहे रूसी लोग, पुतिन के फैसले से देश में खलबली

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के अनिवार्य सेना भर्ती के फैसले से रूस में भारी अफरातफरी मची हुई है। इस अराजकता और उथलपुथल के बीच, अमीर रूसी नागरिक अर्मेनिया, तुर्की और अजरबैजान तक पहुंचने के लिए निजी विमानों की सीटों के लिए भारी कीमत चुका रहे हैं। ये देश रूसियों को वीजा-फ्री एंट्री की अनुमति देते हैं।

जयपुरSep 28, 2022 / 11:58 am

Swatantra Jain

vladimir_putin.jpg

Russia Ukraine War Vladimir Putin May Go On Leave For Cancer Operation Know Who Will Lead

यूक्रेन पर रूसी हमले को करीब सात माह से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीन लाख आरक्षित सैनिकों की आंशिक तैनाती की घोषणा की है। पुतिन ने 3,00,000 ‘रिजर्विस्ट’ (आरक्षित सैनिक) की आंशिक तैनाती की योजना बनाई गई है। पुतिन की ताजा योजना से भयभीत रूसी नागरिक जल्द से जल्द देश छोड़ना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि पुतिन की घोषणा के बाद रूस ऐसे लोगों के लिए अपनी सीमाओं को बंद कर देगा जो युद्ध लड़ सकते हैं। इसी को देखते हुए लोग देश छोड़ने को बेताब हैं। इसके लिए वे निजी विमानों में सीट बुक करने के लिए मनमाने पैसे खर्च कर रहे हैं। हालांकि खबर ये भी है कि पुतिन ने ये स्वीकार कर लिया है कि अनिवार्य सेना भर्ती योजना में कुछ गलतियां हुई हैं।
एक सीट के लिए 20,000 पाउंड तक चुकाने की तैयारी

इस सारी अराजकता के बीच, अमीर रूसी नागरिक अर्मेनिया, तुर्की और अजरबैजान तक पहुंचने के लिए निजी विमानों की सीटों के लिए अत्यधिक कीमत चुका रहे हैं। ये देश रूसियों को वीजा-फ्री एंट्री की अनुमति देते हैं। निजी विमानों में सीटों की लागत 20,000 पाउंड (17 लाख रुपये से ज्यादा) और 25,000 पाउंड (21 लाख 92 हजार रुपये) के बीच है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, आठ सीटों वाले जेट को किराए पर लेने की कीमत 80000 पाउंड से लेकर 140,000 पाउंड के बीच है, जो सामान्य लागत से कई गुना अधिक महंगा है।
टिकटों की डिमांड में 9000 प्रतिशत की ग्रोथ

ब्रोकर जेट कंपनी योर चार्टर के निदेशक येवगेनी बीकोव ने कहा, “इस समय स्थिति बिल्कुल भयभीत करने वाली है। हमें एक दिन में 50 रिक्वेस्ट मिल रही थीं, अब यह लगभग 5,000 हो गई हैं। यानी करीब 9000 प्रतिशत की ग्रोथ है।” बीकोव ने कहा कि उनकी फर्म ने कीमत कम करने और मांग को पूरा करने के लिए बड़े कॉमर्शियल विमानों को किराए पर लेने की कोशिश की थी, लेकिन फिर भी सभी के लिए पर्याप्त सीटें नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड कमर्शियल प्लेन में सबसे सस्ती सीट 3,000 पाउंड की थी। इस बीच, एक अन्य निजी जेट फर्म फ्लाईवे ने कहा कि आर्मेनिया, तुर्की, कजाकिस्तान और दुबई के लिए एकतरफा उड़ानों की मांग 50 गुना बढ़ गई है।
यूरोपीय निजी जेट फर्म हो चुकी हैं बाहर

कंपनी के प्रमुख एडुआर्ड सिमोनोव ने कहा कि जेट विमानों को किराए पर लेना मुश्किल हो गया है। इन विमानों की उपलब्धता यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के प्रतिबंधों से गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा, “सभी यूरोपीय निजी जेट फर्मों ने बाजार छोड़ दिया है। अब सप्लाई की तुलना में मांग अधिक है और छह महीने पहले की तुलना में कीमतें आसमान छू रही हैं।” पिछले बुधवार को पुतिन द्वारा “आंशिक लामबंदी” की घोषणा के बाद से रूस छोड़ने वाले लोगों की सही संख्या बहुत ज्यादा बढ़ी है।
पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी थी चेतावनी

इससे पहले पुतिन ने टेलीविजन के जरिए देश को संबोधित करते हुए चेतावनी भरे लहजे में पश्चिमी देशों से कहा कि रूस अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा और ‘‘यह कोरी बयानबाजी’’ नहीं है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने सेना के आंशिल लामबंदी के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और यह प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ हो जाएगी। रिजर्विस्ट ऐसा व्यक्ति होता है जो ‘सैन्य आरक्षित बल’ का सदस्य होता है। यह आम नागरिक होता है जिसे सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है तथा आवश्यकता पड़ने पर इसे कहीं भी तैनात किया जा सकता है। शांतिकाल में यह सेवाएं नहीं देता है। यूक्रेन की सेना ने सितंबर महीने में बड़े पैमाने पर उन क्षेत्रों में पुन: कब्जा कर लिया है जिन पर रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया था।

Home / National News / देश से बाहर निकलने की फ्लाइट में एक टिकट के लिए 21 लाख रुपए तक खर्च कर रहे रूसी लोग, पुतिन के फैसले से देश में खलबली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो