scriptSolar Eclipse 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण दिखा आज, सिर्फ तीन देशों में लोग कर पाए दीदार, जानिए भारत में क्यों नहीं दिखा | Solar Eclipse 2023 seen only in three countries including Australia | Patrika News
विदेश

Solar Eclipse 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण दिखा आज, सिर्फ तीन देशों में लोग कर पाए दीदार, जानिए भारत में क्यों नहीं दिखा

Solar Eclipse 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज देखा गया। ऑस्ट्रेलिया में इस सूर्यग्रहण को सबसे ज़्यादा समय के लिए देखा गया। आज देखा गया सूर्य ग्रहण सिर्फ साल का पहला सूर्य ग्रहण ही नहीं था, बल्कि इसमें एक खास बात भी थी। क्या? आइए जानते हैं।

नई दिल्लीApr 20, 2023 / 01:32 pm

Tanay Mishra

solar_eclipse_2023.jpg

Solar Eclipse 2023

प्रकृति में होने वाली कई घटनाओं में सूर्य ग्रहण भी एक है। सूर्य और धरती के बीच में चांद के आने की वजह से सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है, जिसे सोलर एक्लिप्स (Solar Eclipse) भी कहते हैं। अलग-अलग मौकों पर दुनियाभर में सूर्य ग्रहण देखा जाता है। कई बार सूर्य ग्रहण को सिर्फ कुछ देशों में ही देखा जाता है। 2023 का पहला सूर्य ग्रहण आज, गुरुवार, 20 अप्रैल को देखा गया। हालांकि इसे दुनियाभर में नहीं, बल्कि सिर्फ कुछ देशों में ही देखा गया।


कहाँ दिखा सूर्य ग्रहण?

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण सिर्फ चुनिंदा देशों में ही देखा गया। इन देशों में ऑस्ट्रेलिया (Australia), इंडोनेशिया (Indonesia) और तिमोर-लेस्ते (Timor Leste) शामिल हैं। इन तीनों देशों के कुछ हिस्सों में सूर्य ग्रहण को देखा गया।

क्या रहा सूर्य ग्रहण का समय?

भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण का समय आज सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहा। यानी कि 5 घंटे 25 मिनट। हालांकि रिंग ऑफ फायर (Ring Of Fire) को सिर्फ 1 मिनट और 2 सेकंड्स के लिए ही देखा गया।

क्या भारत में देखा गया सूर्य ग्रहण?

आज साल के पहले सूर्य ग्रहण को भारत (India) में नहीं देखा गया। हालांकि कई लोगों ने ऑनलाइन इस सूर्य ग्रहण का नज़ारा देखा। भारत में इस सूर्य ग्रहण के नहीं दिखने की वजह रही सूर्य और धरती के बीच चांद के आने की स्थिति और इसका समय।

खास बात

आज साल के पहले सूर्य ग्रहण की खास बात यह रही कि यह एक हाइब्रिड सूर्य ग्रहण था। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का मतलब है ऐसा सूर्य ग्रहण जो पूर्ण और आंशिक सूर्य ग्रहण का कॉम्बिनेशन होता है, उसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा जाता है। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण को बहुत ही कम मौकों पर ही देखा गया है, क्योंकि ये काफी दुर्लभ होते हैं। पिछला हाइब्रिड सूर्य ग्रहण 2013 में देखा गया था और अगला हाइब्रिड सूर्य ग्रहण 2031 में देखा जाएगा।

कब होगा साल का अगला सूर्य ग्रहण?

इस साल का अगला सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को होगा। यह एक वार्षिक सूर्य ग्रहण होगा ऐसे में चांद की वजह से सूर्य पूरी तरह से कवर नहीं होगा। साथ ही इसे दुनिया के ज़्यादातर देशों में देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें

सूडान हिंसा के बीच फंसे भारतीय नागरिकों की सेफ्टी के लिए सरकार एक्टिव

Home / world / Solar Eclipse 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण दिखा आज, सिर्फ तीन देशों में लोग कर पाए दीदार, जानिए भारत में क्यों नहीं दिखा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो